IND vs PAK: कब और कहाँ देखें भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में महामुकाबला? इतने बजे शुरू होगा मैच

IND vs PAK Live Streaming: वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा अहम रहता है। इस बार भी फैन्स को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच की बात सुनकर यह सवाल जरुर आता होगा कि हाल ही में दोनों टीमों की टक्कर यूएस में हुई थी। अब फिर से मैच कैसे हो रहा है।

इसका जवाब यही है कि दोनों टीमों के बीच फिर से मुकाबला हो रहा है और टी20 वर्ल्ड कप में ही होना है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच दुबई में मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश में होने वाला यह टूर्नामेंट अब यूएई शिफ्ट कर दिया गया है।

ind vs pak

3 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत के मैच के लिए एक दिन इंतजार करने पड़ेगा। भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच मुकाबला है लेकिन असल मज़ा पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में ही आने वाला है। दर्शकों को भी इस मैच का इंतजार रहने वाला है।

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

महिला टी20 वर्ल्ड कप का यह बहुप्रतीक्षित मैच ज्यादा दूर नहीं है। दोनों देशों की महिलाओं के बीच 6 अक्टूबर को यह मैच खेला जाएगा। इसी दिन भारतीय पुरुष टीम भी टी20 गेम के लिए मैदान पर होगी। भारत और बांग्लादेश का टी20 मैच भी 6 अक्टूबर को है।

भारत-पाकिस्तान का मैच कहाँ होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक़ यह मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया ने जमकर तैयारी की है और जीत ही एकमात्र लक्ष्य है।

भारत-पाकिस्तान का मैच कैसे देखें?

वर्ल्ड कप के इस बड़े मैच का लाइव प्रसारण दुनिया भर में देखा जा सकेगा। भारत में महिला टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल में यह मुकाबला डिजनी+हॉटस्टार पर की वेबसाईट और एप्लीकेशन पर लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+