Womens T20 World Cup Final: कब और कहां देख सकेंगे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, यहां जानें सभी डिटेल्स
ICC Womens T20 World Cup, 2024 Final: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला आज, 18 अक्टूबर को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में जीतने वाली टीम का मुकाबला फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे से होगा।
आज होगा फाइनल के लिए दूसरी टीम का फैसला
पहले सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वेस्टइंडीज और दो बार की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड शुक्रवार 18 अक्टूबर को शारजाह में दूसरे सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, ताकि यूएई में 2024 आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के फाइनल में अंतिम शेष स्थान बुक किया जा सके।

अगर वेस्टइंडीज शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है, तो उसके पास ऑस्ट्रेलिया के बाद कई ICC महिला विश्व टी20 खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका होगा। हालांकि, अगर व्हाइट फर्न्स जीतने में कामयाब हो जाती है, तो हमें एक नया चैंपियन मिलने की गारंटी होगी।
महिला टी20 विश्व कप 2024 लाइव, टॉस टाइमिंग, स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से संबंधि जानकारी यहां देखें:
महिला टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच कब और कहां होगा?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच रविवार 20 अक्टूबर को होगा। मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
फाइनल मैच का लाइव टॉस किस समय होगा?
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का लाइव टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
फाइनल मैच किस समय शुरू होगा?
20 अक्टूबर को टी20 WC मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
ये भी पढ़िए- TEL vs BLR Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, तेलुगु टाइटन्स-बेंगलुरु बुल्स के बीच होगी टक्कर
फाइनल मैच का सीधा प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे?
T20 WC 2024 के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications