इंतजार बेसब्री में बदल गया है, बड़े कप में बड़े खिलाड़ी की वापसी पर गांगुली ने क्या कहा

नई दिल्ली, 16 अगस्त: विराट कोहली को लेकर हो रही चर्चाओं का तेज दौर 28 अगस्त के बाद फिर से शुरू होने जा रहा है, जब भारतीय स्टार खिलाड़ी एशिया कप में फॉर्म ढूंढ रहे होंगे। देखना होगा कि कोहली इस विराट चुनौती से कैसे निपटते हैं क्योंकि उनकी बल्लेबाज करीब तीन साल से खराब चल रही है।

कोई शक नहीं कि विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं और हालिया श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। भारत के पूर्व कप्तान भारत के हाल के इंग्लैंड दौरे में प्रदर्शन करने में विफल रहे, जिसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला में भाग नहीं लिया।

इंतजार बेसब्री में बदल गया है

इंतजार बेसब्री में बदल गया है

वह इंग्लैंड में खेले गए दो एकदिवसीय मैचों में केवल 33 रन ही बना सके। टेस्ट में उन्होंने दो पारियों में केवल 31 रन बनाए, और दो टी 20 में 1 और 11 पर आउट हुए।

अब एशिया कप के लिए तैयार टीम के साथ, 33 वर्षीय पूर्व कप्तान टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पर्दे के पीछे काम चल रहा है जहां उनको लंबा ब्रेक मिला है और दिमागी तौर पर तरोताजा होने का वक्त मिला है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी उम्मीद है कि कोहली एशिया कप में कुछ कर जाएंगे।

गांगुली ने क्या कहा

गांगुली ने क्या कहा

गांगुली ने एक साक्षात्कार में स्पोर्ट्स तक को बताया "उनको अभ्यास करने दो, उनको मैच खेलने दो। वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी रन बनाए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे। वह सिर्फ शतक नहीं बना पा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि वह एशिया कप में अपना फॉर्म ढूंढ लेंगे।"

 विराट के लिए यही वापसी करने का समय है

विराट के लिए यही वापसी करने का समय है

कोहली का बल्ला लंबे समय से शांत है और उनका आखिरी शतक 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक गुलाबी गेंद के टेस्ट में आया था। सच ये है अब फैंस के सब्र का बांध टूट चुका है। कोहली से ज्यादा उम्मीदें बची नहीं हैं। विराट के लिए यही वापसी करने का समय है, उसके बाद वे लंबे समय तक टिके रह सकते हैं।

एशिया कप परफेक्ट मंच भी साबित हो सकता है

एशिया कप परफेक्ट मंच भी साबित हो सकता है

पिछली बार जब से भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप हार मिली थी, तब से भारतीय खेमे में काफी कुछ बदल गया है। रवि शास्त्री अब कोच नहीं हैं, राहुल द्रविड़ ने 60 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की जगह ली है। कप्तानी की कमान रोहित शर्मा को भी दी गई है। नए मैनेजमेंट के बाद से तो कोहली पूरी तरह खामोश हो चुके हैं। ऐसे में एशिया कप ही उनकी वापसी का परफेक्ट मंच हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+