IPL 2025 Playoffs: 9 में से 7 हार के बाद भी बची है उम्मीद! कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है राजस्थान रॉयल्स?

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की हालत इस वक्त ICU में है। 9 में से 7 मुकाबले हारकर टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस लगभग खत्म मानी जा रही है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है- और इसी में रॉयल्स की आखिरी उम्मीद छिपी है।

क्या संजू सैमसन की टीम इस स्थिति में भी कोई करिश्मा कर सकती है? आइए जानते हैं, क्या-क्या होना ज़रूरी है प्लेऑफ में पहुंचने के लिए।

Rajasthan Royals

5 में से 5 जीत और वो भी बड़े मार्जिन से!
राजस्थान रॉयल्स के पास अब सिर्फ 5 लीग मैच बचे हैं, और अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे सभी 5 मुकाबले जीतने होंगे- वो भी बड़े अंतर से, ताकि नेट रन रेट (NRR) मजबूत हो सके। इस वक्त रॉयल्स के पास सिर्फ 4 अंक हैं, और बाकी 5 मैच जीतकर वो 14 अंकों तक पहुंच सकते हैं।

दूसरी टीमों के हारने की दुआ भी ज़रूरी
राजस्थान की किस्मत अब सिर्फ उसके हाथ में नहीं है। टीम को अब ये भी उम्मीद करनी होगी कि 3 से ज्यादा टीमें 14 से ज़्यादा अंक ना बना पाएं। अगर ऐसा होता है, तो 14 अंकों और बेहतर नेट रन रेट के दम पर रॉयल्स टॉप-4 में जगह बना सकते हैं।

लेकिन ये संभावना बहुत कम है, क्योंकि गुजरात टाइटन्स, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी पहले ही 12 अंकों पर पहुंच चुकी हैं और उनके पास 5-5 मुकाबले बाकी हैं। इनमें से कोई भी 2 मुकाबले जीतकर रॉयल्स को पीछे छोड़ सकता है।

एक हार या बारिश= सीधा बाहर!
रॉयल्स अब एक भी मुकाबला हारते हैं या कोई मैच बारिश की वजह से धुल जाता है, तो उनका प्लेऑफ टिकट कैंसिल हो जाएगा। यानि अब हर मैच 'करो या मरो' वाला है।

बचे हुए मुकाबले - रास्ता आसान नहीं है
राजस्थान रॉयल्स को जिन टीमों से अगला सामना करना है, वो सभी टेबल पर या तो टॉप पर हैं या मजबूत फॉर्म में:

  • 28 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान, जयपुर
  • 1 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान, जयपुर
  • 4 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान, कोलकाता
  • 12 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान, चेन्नई
  • 16 मई: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान, जयपुर

मतलब रॉयल्स को अब हर मैच एक फाइनल की तरह खेलना होगा- और दूसरों के रिजल्ट पर भी बारीकी से नज़र रखनी होगी।

क्या राजस्थान दोहराएगा 2014 का KKR वाला चमत्कार?
IPL 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी शुरुआती खराब फॉर्म के बाद लगातार जीतों से प्लेऑफ और फिर खिताब अपने नाम किया था। क्या राजस्थान भी वैसा कोई करिश्मा कर सकता है? क्रिकेट में कुछ भी मुमकिन है, पर इसके लिए किस्मत, कप्तान और क्लास - तीनों का साथ जरूरी है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+