विराट कोहली का रणजी ट्रॉफी में टॉप स्कोर क्या है? जानने के बाद आपको नहीं होगा भरोसा

Virat Kohli Top Score Ranji Trophy: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में वह दिल्ली के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। लम्बे समय के बाद विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के मैदान पर अपना बल्ला थामे दिखाई देंगे।

विराट कोहली ने दिल्ली की टीम के साथ अभ्यास भी किया है और रन बनाने के लिए भी तैयार हैं। दिल्ली उनका घरेलू मैदान भी है। फैन्स के लिए इस मैच को देखने की व्यवस्था भी की गई है। इन सबके बीच एक सवाल फैन्स के मन में होगा कि विराट कोहली ने रणजी में कैसा प्रदर्शन किया है।

virat kohli

इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दी आने के बाद विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले ज्यादा नहीं खेले थे। इन मैचों के आंकड़े इंटरनेशनल क्रिकेट के नीचे कहीं दब गए थे। अब मौका आया है और फैन्स के मन में भी रणजी में कोहली के आंकड़े जानने की जिज्ञासा है।

Virat Kohli ने कब किया रणजी डेब्यू

साल 2006 में कोहली ने तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले के साथ रणजी ट्रॉफी में कदम रखा था। पहले मुकाबले में विराट कोहली फ्लॉप साबित हुए थे। इसके बाद उनके बल्ले ने आग उगली थी। कोहली ने अपने डेब्यू मैच की एक पारी में 10 रनों का स्कोर बनाया था।

Virat Kohli का रणजी में टॉप स्कोर

इसके बाद अगले 22 मैचों में उन्होंने धमाका करते हुए 5 शतकीय पारियां खेली और इतने ही अर्धशतक जमाए थे। उन्होंने 36 पारियां खेलकर कुल 1574 रन बनाए थे। उनका औसत 50.77 का रहा है। रणजी में विराट कोहली ने अपना सर्वोच्च स्कोर दिल्ली में बनाया है। बंगाल के खिलाफ बैटिंग करते हुए उन्होंने 267 गेंदों का सामना करते हुए 173 रन बनाए थे। नम्बर तीन पर बैटिंग करते हुए उनके ये रन आए।

टेस्ट क्रिकेट की औसत में आई गिरावट

दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने नाबाद 254 रनों की पारी खेली। रणजी का औसत उनका ज्यादा है लेकिन बेस्ट स्कोर कम है। टेस्ट क्रिकेट में कोहल का औसत पिछले पांच साल में लगातार गिरा है और अब 47 के करीब आकर अटक गया है। 123 मैचों में 30 शतकों के साथ कोहली ने 9230 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+