क्या है IPL और PSL के सबसे महंगे प्लेयर की प्राइस? शायद आपको नहीं पता, जानने पर आएगी जोरदार हँसी
IPL 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग का समीकरण बिगड़ गया और इवेंट अब आईपीएल के साथ होने वाला है। आईपीएल में अनसोल्ड रहने वाले कई प्लेयर्स इस बार पीएसएल की तरफ चले गए हैं। दो पैसे कमाई के हो जाए, तो उसमें कोई बुराई नहीं है।
आईपीएल अपने नियमित विंडो में ही शुरू होना है। यह 22 मार्च से केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबले से शुरू हो जाएगा। पाकिस्तान सुपर लीग अपने विंडो से हटकर 11 अप्रैल से यह इवेंट शुरू करेगा। ऐसे में एक समय दोनों टूर्नामेंट एक साथ चलने लगेंगे।

हालांकि आईपीएल और पीएसएल में कोई तुलना नहीं है लेकिन यहाँ से खेलकर गए कुछ प्लेयर्स वहां गए हैं, तो थोड़ी तुलना तो बनती है। यहाँ आईपीएल और पीएसएल की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले दो प्लेयर्स की इस वर्ष की सैलरी के बारे में जानने का प्रयास किया गया और यह तुलना किसी मनोरंजन से कम नहीं होगी।
IPL का सबसे महंगा प्लेयर
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली किसी प्लेयर के ऊपर इसी वर्ष लगी है। दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने के बाद ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने टारगेट किया और अंतिम बिड जीतकर लखनऊ ने उनको शामिल कर लिया।ऋषभ पंत के ऊपर हैरान करने वाली बिड लगी और उनको लखनऊ ने 27 करोड़ की भारी रकम देते हुए कप्तान बना दिया। यह अब तक का सबसे बड़ा अमाउंट है, जो हैरान करता है।
PSL का सबसे महंगा खिलाड़ी
दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग में बोली नहीं लगती लेकिन वहां कुछ कैटेगरी और अकाउंट तय होता है। प्लेटिनम कैटेगरी में 2 लाख यूएस डॉलर प्लेयर को मिलते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को इससे ज्यादा रकम मिली क्योंकि टीम के पर्स में पैसे थे, इस वजह से उन्होंने कैटेगरी से ऊपर पैसे दिए। दूसरा कारण यह भी था कि वॉर्नर ने अपना बेस प्राइस भी 2 के बजाय 3 लाख रख दिया था। ऐसे में उनको 3 लाख यूएस डॉलर में खरीदा गया। पाकिस्तानी करेंसी में यह अमाउंट 8 करोड़ 40 लाख बैठता है।
IPL से नहीं है PSL का मुकाबला
अब इसी अमाउंट को भारतीय करेंसी में कन्वर्ट करें, तो राशि 2 करोड़ 61 लाख रुपये होती है, जो ऋषभ पंत से काफी नीचे है। डेविड वॉर्नर का अमाउंट 10 प्रतिशत भी नहीं है। हालांकि वॉर्नर रिटायर हो गए हैं। पीएसएल की तुलना पीसीबी के लोग आईपीएल से करते हैं लेकिन यहाँ तो मामला काफी गड़बड़ वाला दिखाई दे रहा है। आईपीएल और पाकिस्तान दोनों के बीच किसी भी क्षेत्र में तुलना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications