कितनी है डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज की संपत्ति? कैसे रातोंरात बन गए करोड़पति, क्या है पूरी कहानी

Anshul Kamboj Networth: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में अंशुल कंबोज का डेब्यू देखने को मिला है। नितीश रेड्डी के चोटिल होने से उनको टीम इंडिया में आने का मौका मिला। टॉस पर शुभमन गिल ने उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की पुष्टि की और कुछ अन्य बदलावों के बारे में भी बताया।

एक तरह से अंशुल कंबोज की लॉटरी लग गई क्योंकि शुरुआती तीन मैचों तक वह टीम इंडिया का हिस्सा ही नहीं थे। कुछ प्लेयर्स की चोट से उनकोफ़ फायद हुआ और 24 साल की उम्र में उनको सीधा डेब्यू करने का मौका मिल गया। आईपीएल में वह खेल चुके हैं। सवाल यह भी है कि अंशुल की नेटवर्थ कितनी होगी।

anshul kamboj

अंशुल कंबोज की शुरुआती इनकम घरेलू क्रिकेट से होती रही है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट और लिस्ट ए क्रिकेट खेलते हुए आईपीएल तक आए। वहां से उनका सफर इंटरनेशनल क्रिकेट की तरफ आ गया। लाखों रुपये कमाई वाले अंशुल कंबोज करोड़पति बन गए।

Anshul Kamboj की कमाई

अंशुल कंबोज को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और उस समय उनको 20 लाख रुपये की रकम के साथ खरीदा गया था। यह साल 2024 की बात है। इसके बाद मामला बदल गया और अंशुल कंबोज की किस्मत ने 360 डिग्री का यू-टर्न लिया।

आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में अंशुल की किस्मत ने रातोंरात पलटी पारी और 30 लाख रुपये से शुरू हुई बोली करोड़ो तक पहुँच गई। शायद चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको खरीदने का मन बनाया हुआ था। माही की टीम ने अन्य सभी फ्रेंचाइजी को पछाड़ते हुए अंशुल को 3 करोड़ 40 लाख की मोटी रकम में अपने साथ शामिल कर लिया। अंशुल की नेटवर्थ अब 5 करोड़ रुपये तक आंकी जाती है।

बड़ी रकम से खुला Anshul kamboj का खाता

अंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सीधा टेस्ट मैच से डेब्यू किया है, तो वहां भी उनको एक ही मैच से 15 लाख रुपये मिलेंगे। इंग्लैंड में अगर वह अंतिम टेस्ट भी खेलते हैं, तो दो मैचों से ही 30 लाख की बड़ी रकम लेकर जाएंगे। अभी तो बस शुरुआत भर है, आने वाले समय में उनकी कमाई और ज्यादा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+