क्या है यह डिवाइस जो राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी गले में पहनता है, कितनी है इसकी कीमत
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अपने धांसू खेल के दम पर प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर लिया है। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने धमाका किया है। हालांकि सफर अभी बाकी है क्योंकि प्लेऑफ़ में भी चुनौती कम नहीं होने वाली है। रॉयल्स ने एकजुटता से प्रदर्शन किया है।
राजस्थान रॉयल्स के पिछले मैच में टॉम कोहलर कैडमोर को खेलते हुए देखा गया था। उनके गले में एक डिवाइस देखा गया था लेकिन ज्यादा लोगों को नहीं पता कि यह क्या होता है और क्यों पहना जाता है। इसकी कीमत के बारे में भी शायद ही लोग जानते होंगे।

कैडमोर ने Q Collar पहना हुआ था। गले में पहना हुआ डिवाइस चोट से बचाने के लिए होता है। कोहलर ने खुद की सुरक्षा के लिए ऐसा किया था। इसे वह पिछले साल भी पहन चुके हैं। इसकी कुछ अहम बातें होती है, जो खिलाड़ी को चोट से बचाने में सहायक होती हैं।
यह डिवाइस सुरक्षा की दृष्टि से अहम है और दिमाग की चोट से बचाने में भी सहायक है। यह चोट के असर को कम करने में सहायक होता है। गले की नसों में हल्का दबाव बनाकर यह रक्त प्रवाह को बढ़ाने में सहायता करता है और दिमाग को स्टेबिलिटी देता है। यह ब्रेन की चोट की संभावना को कम कर देता है।
गले में पहने जाने वाले Q Caller ज्यादा मंहगा डिवाइस नहीं है। भारतीय मुद्रा में बात की जाए, तो यह तकरीबन 16600 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि अन्य खिलाड़ियों को इसका इस्तेमाल करते हुए नहीं देखा गया है क्योंकि सिर पर हेलमेट पहना जाता है। आईसीसी के नियमों में Q Coller का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन हेलमेट पहनना जरूरी किया गया है।
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अपने 13 मुकाबले खेले हैं और 8 जीत के साथ 16 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अभी एक मुकाबला और बाकी है। राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ़ में अपनी जगह हासिल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications