IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल बारिश से धुला तो क्या होगा? किस टीम को मिलेगी ट्रॉफी

IND vs SA Final: टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मैचों के बाद अब बारी फाइनल मुकाबले की है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जागा है। सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम है, जो पहली बार फाइनल में है।

अगर बारिश के कारण मुकाबला प्रभावित होता है, तो मैच पूरा करने के लिए 190 मिनट का अतिरिक्त समय रहेगा, कम से कम 10 ओवरों का खेल होना है। अगर दोनों ही टीमें कम से कम 10 ओवर नहीं खेल पाती हैं, तो मुकाबला रिजर्व डे पर चला जाएगा।

indian team

बारबडोस में फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। रिजर्व डे के दिन मुकाबला वहीँ से शुरू होगा जहाँ पहले दिन रुका था। अगर पहले दिन टॉस भी नहीं होता है, तो पूरी प्रक्रिया रिजर्व डे के दिन ही होगी। रिजर्व डे के दिन बारिश आने पर क्या होगा, यह बड़ा सवाल है।

रिजर्व डे के दिन भी बारिश का कहर देखने को मिलता है और मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे अनिर्णीत माना जाएगा। इस स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने का प्रावधान है। यहाँ मैच टाई होने को लेकर भी आईसीसी की एक कंडीशन है।

अगर मुकाबला टाई हो जाता है, तो सुपर ओवर से मैच का नतीजा आएगा। सुपर ओवर टाई हो जाता है, तो फिर से कराया जाएगा। विनर मिलने तक यह जारी रहेगा। एब एक और कंडीशन यह भी है कि अगर सुपर ओवर भी बारिश के कारण नहीं हो पाता है, तो टीमों को जॉइंट विनर बनाया जाएगा।

हालांकि मुकाला बारबाडोस में है, इस वजह से ज्यादा बारिश नहीं होनी चाहिए। मैदान पर बादल छाए रह सकते हैं लेकिन गयाना के मौसम की तरह यहाँ मामला खराब होता हुआ नज़र नहीं आया रहा है। मुकाबला पूरा करने के लिए दो दिन हाथ में रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+