Preity Zinta की पंजाब बन जाएगी IPL चैंपियन! अगर ऐसा हुआ तो टूट जाएगा RCB का सपना

Preity Zinta PBKS News: आईपीएल 2025 में पहली बार चैंपियन बनने की राह पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को BCCI के एक नए नियम के कारण बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 17 सीजन से खिताब जीतने में असफल रही RCB ने रजत पाटीदार की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। लेकिन अगर फाइनल वाले दिन बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो आरसीबी का सपना एक बार फिर टूट सकता है।

बारिश होने पर क्या होगा (Preity Zinta PBKS News)

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। अगर आरसीबी और पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला होता है और मैच बारिश के कारण रद्द किया जाता है तो ऐसे में आरसीबी को नुकसान होगा। वहीं टेबल टॉपर होने के कारण पंजाब किंग्स की टीम बिना मैच खेले ही ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। फाइनल के लिए आब तक बीसीसीआई ने रिजर्व डे का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, रिजर्व डे होने की उम्मीद है।

PBKS 1

पंजाब बन सकती है चैंपियन

बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल 2025 के फाइनल के लिए रिजर्व दिन घोषित नहीं किया है। लेकिन इसकी संभावना बनी हुई है। अगर दोनों दिन बारिश के कारण मैच का परिणाम नहीं निकलता है, तो आईसीसी की तरह दोनों टीमों को संयुक्त विजेता नहीं घोषित किया जाएगा। इसके बजाय पॉइंट्स टेबल में ऊंचे स्थान पर रहने वाली टीम को विजेता माना जाएगा। इस लिहाज से पंजाब किंग्स जो पहले स्थान पर है, आईपीएल 2025 की चैंपियन बन सकती है।

मुंबई ने बनाए 203 रन

वहीं अगर मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंचती है तो इसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को होगा। क्योंकि बेंगलुरु दूसरे स्थान पर और मुंबई चौथे स्थान पर थी। ऐसे में अगर बारिश होती है तो फिर आरसीबी की टीम चैंपियन बन जाएगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई की टीम ने क्वालीफायर-2 मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाने में सफलता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+