KKR vs SRH: बारिश के कारण रद्द हुआ पहला क्वालीफायर मैच तो क्या होगा? किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट
IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 21 मई, मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर 1 मैच में आमने-सामने होंगे। हालांकि, हाई-वोल्टेज एक्शन के बीच सभी की निगाहें अहमदाबाद के मौसम पर होंगी।
पिछली 2 बार जब केकेआर अंक तालिका में टॉप 2 में रही, तो उन्होंने दोनों मौकों पर, यानी 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी एसआरएच से भिड़ते ही इससे आत्मविश्वास हासिल करेगी। पिछले 2 सीज़न से तालिका में निचले आधे स्थान पर रहने के बाद दोनों टीमें प्लेऑफ़ में पहुंचीं।

केकेआर और एसआरएच दोनों नहीं चाहेंगे कि मंगलवार को अहमदाबाद में बारिश खलल डाले। पिछले 8 मैचों में से 3 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए, ऐसे में क्वालीफायर 1 के लिए दांव बहुत अधिक होने वाला है।
एक्यूवेदर (AccuWeather) के पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, नमी के कारण दूसरी पारी के दौरान ओस की भूमिका हो सकती है। बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केवल छक्कों और चौकों की ही बारिश होने की उम्मीद है। तापमान 37-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
क्या क्वालीफायर 1 के लिए होगा रिजर्व डे?
21 मई को केकेआर और एसआरएच के बीच मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। यदि मौसम के देवता दया नहीं दिखाते हैं, और संयोगवश बारिश हो जाती है और मैच रद्द हो जाता है, तो प्वॉइंट्स टेबल में टीमों की पोजीशन के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।
बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
केकेआर के 14 मैचों से 20 अंक हैं और एसआरएच के इतने ही मुकाबलों से 17 अंक हैं। इसका मतलब है कि अगर मैच रद्द हुआ तो केकेआर सीधे आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच जाएगी। केकेआर के पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गये थे। रविवार को राजस्थान के खिलाफ उनका आखिरी लीग मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में रद्द कर दिया गया था। केकेआर ने पिछले 10 दिनों में एक भी मैच नहीं खेला है।
ये भी पढ़ें- KKR vs SRH: कोलकाता बनाम हैदराबाद का पहला क्वॉलिफायर कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इस बीच, पैट कमिंस की अगुवाई वाली एसआरएच जीत की लय के साथ मुकाबले में उतरेगी क्योंकि उन्होंने 19 मई, रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में सीजन के अपने आखिरी घरेलू खेल में पीबीकेएस को हराया था।












Click it and Unblock the Notifications