KKR vs SRH: कोलकाता बनाम हैदराबाद का पहला क्वॉलिफायर कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

KKR vs SRH Match Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मौजूदा आईपीएल 2024 के अपने आगामी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों पक्ष मंगलवार, 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट के क्वालीफायर 1 में आमने-सामने होंगे। मैच से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

केकेआर टूर्नामेंट के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई, और उनका लक्ष्य इस सीजन के फाइनल में जगह बनाने के लिए एक और जीत दर्ज करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई।

Kolkata Knight Riders

पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत ने उनकी स्थिति को स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया, जिससे वे टेबल-टॉपर्स केकेआर के खिलाफ क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो गए।

हैदराबाद के खिलाफ मजबूत स्थिति में कोलकाता
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 26 आमने-सामने के मैच खेले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17 मैच जीते हैं।

इन दोनों टीमों ने इस सीज़न में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ खेला है और उनके पास अच्छा गेंदबाजी अटैक भी है। ऐसे में इसके थ्रिलर होने की उम्मीद है। एक जीत फाइनल में जगह पक्की करने में मदद करेगी। इसलिए, दोनों टीमें इस खेल में अपना सब कुछ झोंक देंगी।

केकेआर बनाम एसआरएच का मैच कौन जीतेगा?
एसआरएच के सामने केकेआर के लिए सबसे बड़ी दिक्कत उनका अभ्यास न करना बन सकता है, क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी मैच 11 मई को खेला था, इसलिए उन्हें वास्तविक मैच का समय नहीं मिला। उनके आखिरी दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। इसलिए क्वालीफायर 1 जीतने के लिए एसआरएच बड़ी दावेदार टीम लग रही है।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH, 21st May: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे। नितीश राणा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, अंगकृष रघुवंशी, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह ग़ज़नफ़र, चेतन सकारिया।

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+