'मैं किसी से नहीं डरता हूं,' वंदे मातरम को लेकर क्या बोल गए मोहम्मद शमी, वायरल वीडियो ने काटा बवाल
Mohammed Shami: भारतीय पार्लियामेंट ने हाल ही में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर कानून बनाया है, इसका अपमान करने पर सजा का प्रावधान भी है। राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाने के लिए ऐसा किया गया है। इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर बातचीत करते हुए मोहम्मद शमी ने वंदे मातरम् गाने पर अपना बेबाक जवाब दिया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शमी हमेशा अपनी बात बेबाकी से ही रखते हुए आए हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि वंदे मातरम् में किसे दिक्कत हो सकती है। मुझे तो कोई परेशानी नहीं है। अगर आपकी सरकार कोई नियम लागू करती है, तो आपका हक है। किसे वंदे मातरम् से फर्क पड़ना है। मैं तो कहता हूं भारत माता की जय, तो इससे क्या है। मेरे देश का नाम है।
जय हिंद बोल देने में क्या परेशानी है। अगर आपके देश का कानून कुछ कहता है, तो उसे आपको मानना है। इसमें दिक्कत वाली क्या बात है। मैं तो कई बार यह कह चुका हूं कि मुझे किसी का डर नहीं है। मुझे अगर किसी का डर है तो वह खुद से ही है। शमी ने बिना किसी संकोच के अपनी बात रखी, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है। लोग इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शमी की तारीफ कर रहे हैं।
Much respect for Mohammed Shami 🫡
Question: Do you have any problem with saying Vande Mataram?
Shami: "What is the problem with saying or singing Vande Mataram? Our faith also teaches us that if the government implements a law or rule, it is our duty to follow it. It has…
— Indian Cricket Ministry (@Tejashyyyyyy) August 4, 2026
टीम इंडिया से बाहर हैं मोहम्मद शमी
हालांकि इस समय मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और आने वाले समय में भी उनकी जगह बनती मुश्किल ही दिख रही है। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में उनका नाम शामिल नहीं था। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से भी मोहम्मद शमी को बाहर रखा गया है।
एक साल पहले खेले थे शमी
एक साल पहले वह भारत के लिए अंतिम बार किसी इंटरनेशनल गेम में खेले थे। इसके बाद से लगातार वह टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। घरेलू क्रिकेट, आईपीएल सब जगह वह अपना बेस्ट देने का प्रयास कर रहे हैं। फ़िलहाल उनकी उम्र 35 साल है। देखना होगा कि शमी वापसी कर पाते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
