सूर्यकुमार यादव की तरह कैच अब नहीं चलेगा, अगर ऐसा किया तो मिलेंगे 6 रन, क्या हैं क्रिकेट के बदले गए 73 नियम
MCC Rules: क्रिकेट में नियम बनाने वाली संस्था ने 2017 कॉड लॉज में नियमों में बदलाव किये हैं। कुल 73 नियमों में परिवर्तन किया गया है। इसमें बताया गया है कि वर्तमान में चल रहे नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। इनमें बैटिंग और फील्डिंग दोनों तरह के नियम हैं।
MCC का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट के लिए इन नियमों में बदलाव सही है और ये गेम को सूट करेंगे। 73 नियमों में जिन मुख्य नियमों में बदलाव किया गया है, उनकी जानकारी आप इस आर्टिकल में देख सकते हैं।

आखिरी ओवर में नया बल्लेबाज आएगा (लॉ 12.3, 12.5.2)
अब टेस्ट मैच के किसी सेशन या दिन के आखिरी ओवर में अगर विकेट गिरता है तो खेल तुरंत बंद नहीं होगा। नया बल्लेबाज मैदान पर देखेगा और पूरा ओवर खेला जाएगा। साथ ही ड्रिंक्स ब्रेक से पहले बेल्स हटाना जरूरी नहीं होगा।
ओवरथ्रो की साफ परिभाषा (लॉ 19.8)
अब ओवरथ्रो का मतलब साफ किया गया है। अगर फील्डर रन रोकने या रन आउट करने के लिए गेंद स्टंप्स पर मारता है और गेंद निकल जाती है तो वह ओवरथ्रो होगा। लेकिन साधारण मिसफील्ड को ओवरथ्रो नहीं माना जाएगा।
जानबूझकर शॉर्ट रन पर सख्ती (लॉ 18.5.1, 18.5.2)
अगर बल्लेबाज जानबूझकर छोटा रन लेता है, तो वह रन नहीं गिना जाएगा। साथ ही अगली गेंद पर कौन स्ट्राइक लेगा, यह फैसला फील्डिंग कप्तान करेगा।
बाउंड्री कैच में बदलाव (लॉ 19.5.2)
अब फील्डर 'बनी हॉप' स्टाइल में कैच नहीं ले सकता। हवा में कूदने के बाद उसे बाउंड्री लाइन के अंदर ही लैंड करना होगा। अगर शरीर या पैर बाहर छू गया तो चौका माना जाएगा।
डेड बॉल का नया नियम (लॉ 20.1.1.1)
अब गेंद को डेड घोषित करने के लिए जरूरी नहीं कि वह गेंदबाज या विकेटकीपर के हाथ में हो। अगर गेंद किसी भी फील्डर के पास स्थिर है या जमीन पर रुक गई है तो अंपायर उसे डेड बॉल घोषित कर सकता है।
विकेटकीपर की पोजीशन (लॉ 27.3.1)
अब गेंद रिलीज होने से पहले विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप्स के आगे हो सकते हैं। लेकिन गेंद छूटते ही उसे पूरी तरह स्टंप्स के पीछे होना जरूरी है। इसे नो-बॉल नहीं माना जाएगा।
हिट विकेट नियम में बदलाव (लॉ 35.1.1, 35.2)
अगर बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद संतुलन खोकर स्टंप्स से टकराता है, तो वह आउट माना जाएगा, भले ही गेंद दूर जा चुकी हो, यह रुल पहले से था। संतुलन बनाते समय अगर वह किसी फील्डर से टकराए तो आउट नहीं दिया जाएगा।
मैच जीतने के बाद भी सजा संभव (लॉ 41.17.2)
अगर मैच जीतने के बाद कोई खिलाड़ी अनुशासन तोड़ता है और अंपायर मैदान पर हैं, तो सजा दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर मैच का नतीजा भी बदला जा सकता है।
नॉन-स्ट्राइकर के स्टंप से टकराकर बोल्ड नहीं (लॉ 31.1.2)
अगर बल्लेबाज का शॉट नॉन-स्ट्राइकर के स्टंप से लगकर वापस उसके अपने स्टंप पर आ जाए, तो उसे बोल्ड आउट नहीं दिया जाएगा।
बल्ला फेंककर बचने पर आउट (लॉ 37.1.3, 37.5.2)
अगर बल्लेबाज आउट से बचने के लिए बल्ला गिराता या फेंकता है, तो उसे 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द विकेट' दिया जा सकता है। साथ ही अगली गेंद पर स्ट्राइक कौन लेगा, यह फील्डिंग कप्तान तय करेगा।
लैमिनेटेड बैट की अनुमति (लॉ 5.8)
अब सीनियर क्रिकेट में भी सस्ते लैमिनेटेड बैट इस्तेमाल किए जा सकेंगे। पहले यह अनुमति सिर्फ जूनियर क्रिकेट तक सीमित थी।












Click it and Unblock the Notifications