20 चौके, 5 छक्के..., महज 64 गेंदों में जड़ दिए 132 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत

Australia Women vs West Indies Women, 2nd T20: वेस्टइंडीज की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। टी-20 फॉर्मेट में 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करना कभी भी आसान नहीं माना जाता है। लेकिन वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा करके दिखा दिया है। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 212 रन: पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 212 रनों के पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया। वेस्टइंडीज की महिला टीम के लिए इस लक्ष्य को पाना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा था। लेकिन वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को जीत दिला दी।

West Indies 1

हेली मैथ्यूज ने जड़ दिए 132 रन: हेली मैथ्यूज ने महज 64 गेंदों में 132 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 5 छक्के भी लगाए। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए हेली मैथ्यूज हर मैच के साथ-साथ और भी अहम खिलाड़ी बनती जा रही हैं। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज को एक-एक से बराबरी पर ला दिया है।

एक-एक की बराबरी पर सीरीज: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। अब इन दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सीरीज डिसाइडर मैच साबित होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+