Dream11: वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका के ये 11 खिलाड़ी बनाएंगे मालामाल, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका!

West Indies vs South Africa Dream11 prediction: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। भारतीय समयनुसार यह मैच 24 अगस्त 2024 मिडनाइट यानी 25 अगस्त को 12:30 बजे खेला जाएगा। त्रिनिदाद और टोबैगो के तारौबा में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है।

हाल के छह मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने चार गेम जीते हैं जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने चार गेम जीते हैं और दो हारे हैं। ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी की पिच गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है, पिछले 20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 115 रन रहा है।

West Indies vs South Africa 1

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मैच के दिन के लिए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 30.79 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पिच पर 61% आर्द्रता रहेगी और हल्की बारिश की संभावना है। परिस्थितियां तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए अनुकूल हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं।

पिच से किसे मिलेगी मदद

इस मैदान की पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। यहां टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पिच की स्थिति के कारण पहले गेंदबाजी करना चुनती हैं। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए यह रणनीति फिर से अपनाई जा सकती है।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों के बीच टी-20 फॉर्मेट में जोरदार टक्कर देखने को मिली है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में दोनों टीमें कुल 24 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 12 मैच दक्षिण अफ्रीका ने और 12 मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं।

बेस्ट ड्रीम 11 टीम- 1

विकेटकीपर: निकोलस पूरन
बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन
ऑलराउंडर्स: एडेन मार्करम , रोमारियो शेफर्ड, वियान मुल्डर और रोस्टन चेज
गेंदबाज: गुडाकेश मोती, अकील होसेन, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और नंद्रे बर्गर
कप्तान और उपकप्तान: निकोलस पूरन (कप्तान), एडेन मार्करम (उपकप्तान)

वेस्टइंडीज की संभावित 11: शाई होप, एलिक अथानाज़े, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड और शमर जोसेफ।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित 11: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, पैट्रिक क्रूगर, ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर और क्वेना मफाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+