WI vs SA: वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
West Indies vs South Africa, 2nd T20I: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद के तारौबा में ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने पहला मैच आसानी से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा। एक्सन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
वेस्टइंडीज के पास 1-0 की बढ़त
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद शानदार जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के पास 1-0 की बढ़त है और वे रविवार को सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेंगे। वेस्टइंडीज दूसरी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए बाजी पलटनी होगी, क्योंकि यहां हार से वे सीरीज हार जाएंगे।

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए सपोर्टिव है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिलेगी, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ सतह स्थिर हो जाएगी। बल्लेबाज यहां खेलते समय उछाल पर भरोसा कर सकते हैं और एक बार सेट होने के बाद अपने स्ट्रोक खुलकर खेल सकते हैं।
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मौसम रिपोर्ट
त्रिनिदाद में रविवार को बारिश होने का अनुमान है, इसलिए मैच की शुरुआत में देरी देखने को मिल सकती है। दोपहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हवा की गति 14 किमी/घंटा रहेगी। दोपहर में ह्यूमिडिटी सूचकांक लगभग 70 प्रतिशत या उससे अधिक रहेगा।
वेस्टइंडीज टीम: एलिक अथानाजे, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्डे, शमर जोसेफ, ओबेद मैककॉय, शिम्रोन हेटमायर, फैबियन एलन, जॉनसन चार्ल्स।
ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने बीच मैच में शाहरुख खान के आइकॉनिक पोज को किया कॉपी! जमकर वायरल हो रहा वीडियो
दक्षिण अफ्रीका टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब बीएस, रासी वैन डेर डुसेन, डोनोवन फरेरा, पैट्रिक क्रूगर, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, वियान मुल्डर, लिजाड विलियम्स, जेसन स्मिथ।












Click it and Unblock the Notifications