WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार, 23 अगस्त (भारत में 24 अगस्त-12:30 AM) को खेला जाएगा। त्रिनिदाद के तारौबा में ब्रायन लारा स्टेडियम में यह मुकाबला देखने को मिलेगा।रोमांचक एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टी20 सीरीज में भी लय बरकरार रखना चाहेंगे प्रोटियाज
दरअसल, टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद प्रोटियाज अपनी लय को टी20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे। मेहमान टीम में अपेक्षाकृत कम अनुभव वाले खिलाड़ी है, जिसमें क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज शामिल नहीं हैं। जेसन स्मिथ और क्वेना मफाका टीम में नए चेहरे हैं।

west indies vs south africa

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के पास आगामी सीरीज के लिए जेसन होल्डर और आंद्रे रसेल उपलब्ध नहीं हैं। एलिक अथानाज़ और ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड को टीम में शामिल किया गया है। रोवमैन पॉवेल उनकी अगुआई करेंगे, जबकि निकोलस पूरन और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ी उनके मिडिल ऑर्डर को मजबूत करेंगे। अकील होसेन और गुडाकेश मोटी स्पिनर हैं, जबकि ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड उनके तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूती देंगे।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका पिच रिपोर्ट
ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच धीमी है। इस पिच का नौ टी20 मैचों में औसत स्कोर 141 है। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमें 7.39 की दर से रन बनाती हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 6.82 की दर से रन बनाती हैं।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका वेदर रिपोर्ट
पूरे मैच के दौरान बारिश की 16 प्रतिशत संभावना है। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी 60 के आसपास रहेगी।

वेस्टइंडीज टीम: जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शाई होप, रोस्टन चेज़, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, एलिक अथानाज़, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्डे, फैबियन एलन।

दक्षिण अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, पैट्रिक क्रुगर, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स, ओटनील बार्टमैन, जेसन स्मिथ, ब्योर्न फोर्टुइन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+