बाबर-रिज़वान ने वनडे को बनाया टेस्ट क्रिकेट, हारती हुई पाकिस्तानी टीम को हसन नवाज़ के तूफान से मिली जीत
West Indies vs Pakistan: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज कर ली लेकिन बाबर आज़म और रिज़वान की बैटिंग थोड़ी धीमी गति से चली। उनके आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाजों के ऊपर तेज बल्लेबाजी करने का काफी ज्यादा दबाव देखने को मिला।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को बैटिंग करने के लिए बुलाया और निर्णय अच्छा गया। विंडीज टीम के ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन किंग आउट होकर चलते बने। वह महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद एविन लुईस का बल्ला चला। उन्होंने एक शानदार फिफ्टी जमाई।

लुईस के बल्ले से 62 गेंदों में 60 रनों की पारी देखने को मिली। शाई होप ने भी अच्छी बैटिंग की लेकिन वह भी धीमी गति से खेलते चले गए और 77 गेंदों में 55 रन बनार आउट हुए। इस धीमी पारी का नुकसान वेस्टइंडीज को ओवरऑल स्कोर में हुआ। रोस्टन चेज ने तूफानी बैटिंग करते हुए 54 गेंदों में 53 रन बनाए। उनके अलावा गुडाकेश मोती ने अंत में 18 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। इससे विंडीज टीम 280 पर आउट हुई। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 4 और नसीम शाह ने 3 विकेट झटके।
West Indies vs Pakistan: बाबर-रिजवान रहे धीमे
जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही थी, सैम अयूब का बल्ला नहीं चला, वह 5 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। अब्दुल्लाह शफीक ने 29 रन बनाए। बाद में बाबर आज़म ने क्रीज पर टिककर बैटिंग की लेकिन वनडे में वह टेस्ट की तरह खेल रहे थे। बाबर ने 64 गेंदों में 47 रन बनाए।
West Indies vs Pakistan: हसन नवाज का धमाका
रिजवान का हाल भी कुछ इसी तरह का रहा, वह भी 69 गेंदों में 53 रन बना चलते बने। इसके बाद निचले बल्लेबाजों के ऊपर दबाव आ गया। हसन नवाज ने जिम्मेदारी से बैटिंग की और एक तूफानी फिफ्टी जमाई। वह 54 गेंदों में 63 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा हसन तलत ने 37 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान को 7 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी। इन दोनों की वजह से पाक ने जीत दर्ज की। बाबर और रिजवान ने हार पक्की कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications