बेहद शर्मनाक! भारतीय टीम ने किया टी20 विश्व कप में शर्मसार, बनाया सुपर 8 का सबसे खराब कीर्तिमान
West Indies vs India: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर भले ही विपक्षी टीमों को चुनौती दे रही हो, लेकिन फील्डिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने नाक कटवा दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में भारत की खराब फील्डिंग एक बार फिर नासूर बनकर उभरी है।
आंकड़ों की मानें तो टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप की सबसे 'फिसड्डी' फील्डिंग यूनिट बन गई है। इस विश्व कप में भारतीय टीम ने फील्डिंग के ऐसे आंकड़े पेश किए हैं जिन्हें देख फैंस अपना सिर पकड़ लेंगे। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 13 कैच टपका चुकी है, जो हिस्सा लेने वाली सभी टीमों में सबसे ज्यादा है।

इतना ही नहीं, सुपर-8 में पहुंची टीमों की अगर तुलना करें तो भारत की कैचिंग एफिशिएंसी (कैच पकड़ने की क्षमता) महज 71.7% है। यह आंकड़ा सुपर-8 की सभी टीमों में सबसे खराब और शर्मनाक है। जहां दूसरी टीमें बाउंड्री पर चीते की तरह कैच लपक रही हैं, वहीं भारतीय खिलाड़ी आसान मौकों को भी हाथ से गंवा रहे हैं।
अभिषेक शर्मा के मक्खन हुए हाथ
आज वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जब टीम इंडिया को विकेटों की सख्त जरूरत थी, तब युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने एक नहीं बल्कि दो आसान कैच छोड़ दिए। इन जीवनदानों का फायदा उठाकर कैरेबियाई बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। अभिषेक की यह गलती न केवल गेंदबाजों पर भारी पड़ी, बल्कि इससे टीम का मोमेंटम भी पूरी तरह से बिगड़ गया। अभिषेक शर्मा ने दो बार आसान कैच टपका दिए।
विंडीज बल्लेबाजों ने उठाया फायदा
कैच छूटने का फायदा कैरेबियाई टीम ने उठाया और 195 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। रोस्टन चेज ने 40 रनों का स्कोर बनाया, उनके अलावा जेसन होल्डर, रोवमैन पॉवेल ने क्रमशः 37 और 34 रनों की पारियां खेली। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications