'मुझे अहमदाबाद की पिच और...,' वेस्टइंडीज में खराब फॉर्म को लेकर फैंस ने शुभमन गिल को जमकर किया ट्रोल

West Indies vs India, 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ केंसिंग्टन ओवल में खेले गए मैच को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया। इस दौरान कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की फिरकी में फंसकर वेस्टइंडीज की टीम मात्र 114 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, बल्लेबाजी विभाग ने जरूर थोड़ा निराश किया, इस बीच शुभमन गिल खराब प्रदर्शन के बाद फैंस के निशाने पर आ गए।

ईशान किशन के अलावा सभी बल्लेबाजों ने किया निराश
टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन (Ishan Kishan) के अलावा कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। किशन ने 46 गेंद पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत से भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Shubman Gill

पहले वनडे में शुभमन गिल और सूर्यकुमार हुए फ्लॉप
शुभमन गिल (Shubman Gill) के अलावा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) भी पूरी तरप से फ्लॉप साबित हुए। ओपनिंग करने आए शुभमन गिल 16 गेंद खेलकर महज 7 रन बना सके। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 25 गेंद खेलकर 19 रन बनाए। हार्दिक पांड्या भी मात्र 5 रन बनाकर सस्ते में लौट गए। गिल, पांड्या और सूर्यकुमार से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन तीनों ही खिलाड़ियों ने निराश किया।

ये भी पढ़ें- IND vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप और जडेजा ने रच दिया इतिहास, दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर गिल के प्रशंसक हुए निराश
गिल के द्वारा उम्मीद के मुताबकि प्रदर्शन न करने पर प्रशंसक काफी निराश नजर आए। उन्होंने ट्विटर पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब में जन्मा यह खिलाड़ी भारत में सपाट विकेटों के लिए सबसे उपयुक्त है। एक यूजर्स ने गिल को ट्रोल करते हुए लिखा, 'मुझे अहमदाबाद की सपाट पिच और आरसीबी की गेंदबाजी लाइनअप दीजिए या मैं संन्यास ले लूंगा।' नीचे कुछ और फैंस प्रतिक्रिया शेयर की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+