IND vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप और जडेजा ने रच दिया इतिहास, दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
West Indies vs India, 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की फिरकी में कैरेबियाई बल्लेबाज बुरी तरह फंस गए। टीम इंडिया के लिए स्पिन जोड़ी ने कुल सात विकेट चटकाए, और अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया।
दरअसल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजों को हैरान कर दिया। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए रोहित की टीम ने मैच को कम स्कोर वाले मुकाबले में बदल दिया।

मेजबान टीम के लिए वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। होप और प्रमुख बल्लेबाज एलिक अथानाज के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। जिस मैच में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपना वनडे डेब्यू किया, वहीं स्पिन जादूगर कुलदीप दर्शकों के लिए पसंदीदा गेंदबाज बनकर उभरे।
स्पिनर कुलदीप ने मात्र 6 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए, वहीं उनके पार्टनर जडेजा ने शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड को वापस पवेलियन भेज दिया। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा ने एक ही ओवर में पॉवेल और शेफर्ड के विकेट लिए। पहले वनडे में सात विकेट साझा करते हुए, जडेजा और कुलदीप की गेंदबाजी जोड़ी ने 50 ओवर के फॉर्मेट में इतिहास रच दिया।
वनडे में सात विकेट लेने वाली स्पिनरों की पहली जोड़ी
कुलदीप (4/6) और जडेजा (3/37) की जोड़ी एकदिवसीय मैच में सात या अधिक विकेट लेने वाले भारतीय बाएं हाथ के स्पिनरों की पहली जोड़ी बन गई है। जडेजा और कुलदीप की गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अपना दूसरा सबसे कम स्कोर (114) दर्ज करने के लिए मजबूर किया। भारत ने इससे पहले तिरुवनंतपुरम 2018 में वेस्टइंडीज को 104 रन पर ढेर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications