IND vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, टीम इंडिया में हुए दो बड़े बदलाव

West Indies vs India, 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद आज निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है। कैरेबियन टीम के खिलाफ दूसरे मैच में मिली हार के बाद एक बार फिर टीम इंडिया विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतर रही है।

सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। फिलहाल, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं।

West Indies vs India, 3rd ODI

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में हुए दो बदलाव
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। उमरान मलिक और अक्षर पटेल की जगह ऋतुराज गायकवाड़ और जयदेव उनादकट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाजे, शिम्रोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, यानिक कैरिया, जेडेन सील्स, गुडाकेश मोती।

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देना टीम इंडिया के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुआ। दूसरे मुकाबले में शाई होप की टीम ने 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर एकतरफा समझे जाने वाले मुकाबले को कांटे की टक्कर में बदल दिया है। ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया रोहित और विराट की गैरमौजूदगी में उतर रही है।

जो टीम आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थी, वह टूर्नामेंट के लिए भारत की तैयारियों में बाधा डालते हुए मेजबान टीम को परेशान करने में पूरी तरह कामयाब रही। अब जब दोनों टीमें निर्णायक मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार हैं और सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, तो मेन इन ब्लू के सामने कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती होगी।

सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें
ऐसे में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें लगातार खराब फॉर्म का सामना करना पड़ रहा है। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब (YouTube) चैनल पर अपलोड किए गये वीडियो में कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह सूर्यकुमार यादव के लिए बहुत महत्वपूर्ण खेल होगा। अगर वह यहां वनडे में रन नहीं बनाते हैं, तो थोड़ी समस्या पैदा होती दिखेगी।'

वेस्टइंडीज टीम की फुल स्क्वाड
ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर, डोमिनिक ड्रेक्स, रोवमैन पॉवेल , ओशेन थॉमस।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: क्या खत्म हो जाएगा सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर? तीसरे मैच से पहले पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा दावा

भारतीय टीम की फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान) ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, विराट कोहली, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, ऋतुराज गायकवाड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+