IND vs WI : टी20 सीरीज से बाहर हुए दो भारतीय खिलाड़ी, अब इन्हें किया गया शामिल
नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज से पहले भारत के दो खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। उपकप्तान केएल राहुल और हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को 16 फरवरी, 2022 से कोलकाता में होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

व्यक्तिगत कारणों से पहला वनडे नहीं खेल पाने के बाद बुधवार को अहमदाबाद को हुए दूसरे मैच में वापसी करने वाले केएल राहुल को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है। राहुल ने 9 फरवरी 2022 को दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान खुद को चोटिल कर लिया था, जबकि अक्षर ने हाल ही में कोविड -19 से उबरने के बाद अपने पुनर्वास के अंतिम चरण को फिर से शुरू किया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने इन दोनों की जगह ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा को चुना है।
बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, "उपकप्तान केएल राहुल और अक्षर पटेल को 16 फरवरी, 2022 से कोलकाता में होने वाली विंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20आई सीरीज से बाहर कर दिया गया है। राहुल को 9 फरवरी 2022 को दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान ऊपरी बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव का सामना करना पड़ा, जबकि अक्षर पटले कोविड-19 से उबरने के बाद रिहैब प्रक्रिया से गुजरेंगे। दोनों खिलाड़ी अब फिटनेस के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे।"
यह भी पढ़ें- IND vs WI : कोहली का साथ नहीं दे रही किस्मत, 3 मैचों में बना सके सिर्फ इतने रन
पहला टी20 मुकाबला 16 फरवरी को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 18 फरवरी और तीसरा मैच 20 फरवरी को होगा। सभी मुकाबले कोविड-19 की वजह से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे।
भारत की टी20 टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद . सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा।












Click it and Unblock the Notifications