वेस्टइंडीज-श्रीलंका की टीमें हो सकती हैं ODI वर्ल्ड कप से बाहर, ये दो टीमें कर सकती हैं कारनामा

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से वेस्टइंडीज और श्रीलंका पूरी तरह बाहर हो सकती है। अन्य टीमों के प्रदर्शन पर काफी चीजें टिकी हुई हैं।

windies and sri lanka

ODI World Cup, Sri Lanka ans West Indies: इस साल अक्टूबर में भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप होना है, इसमें क्वालीफाई करने वाली आठ टीमों की स्थिति साफ़ हो गई है। हालांकि अभी दो टीमों का आगे आना बाकी है। आईसीसी ने आठ टीमों का नाम घोषित कर दिया है। अहम बात तो यह है कि अफगानिस्तान ने भी टॉप आठ में जगह हासिल की है।

भारत में वर्ल्ड कप खेला जाएगा इसलिए मेजबान देश होने के नाते टीम इंडिया को सीधा प्रवेश मिल गया। सुपर लीग के अंकों का भारत के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। ववर्ल्ड कप सुपर लीग की अंक तालिका में सबसे ऊपर न्यूजीलैंड की टीम रही। कीवी टीम के अलावा इंग्लैंड नम्बर दो पर रही। दो धाकड़ टेस्ट नेशन टॉप आठ से बाहर हो गए। उनको क्वालिफाइंग राउंड खेलना होगा।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज टॉप आठ से बाहर

वर्ल्ड कप सुपर लीग की तालिका में वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें थोड़ा पीछे रह गईं। विंडीज टीम नौवें स्थान पर रही। इसके अलावा श्रीलंकाई टीम दसवें नम्बर पर रही। हैरानी की बात तो यह रही कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने वनडे वर्ल्ड कप में एंट्री प्राप्त के ली। इन दोनों टीमों के चौंकाने वाला काम किया।

खेलना होगा क्वालीफायर

वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमों को वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री तो नहीं मिली है लेकिन उनके पास अभी एक मौका और है। अगले महीने जून में होने वाले क्वालीफायर मैचों में खेलकर दोनों टीमें वर्ल्ड कप में जगह हासिल कर सकती हैं। हालांकि राह आसान वहां भी नहीं होगी।

कौन सी टीमें क्वालीफायर मैचों में खेलेंगी

क्वालीफायर मुकाबलों में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा अन्य टीमों में आयरलैंड, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स, यूएसए, नेपाल, ओमान, स्कॉटलैंड और यूएई की टीमें खेलेंगी। इन सबके बीच मैचों के बाद दो ही टीमों को आगे जाने का मौका मिलेगा। भारत में वर्ल्ड कप के लिए दो टीमों को एंट्री मिलेगी।

वेस्टइंडीज और श्रीलंका को इन टीमों से खतरा

वेस्टइंडीज और श्रीलंका काफी पुरानी टेस्ट टीमें हैं और वर्ल्ड कप भी जीत चुकी हैं। ऐसे में उनको वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री नहीं मिलना हैरान करने वाली बात है। वेस्टइंडीज और श्रीलंका को आयरलैंड तथा जिम्बाब्वे से खतरा है। ये दोनों टीमें आगे जा सकती हैं। आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे से सतर्क रहना होगा। इन दोनों टीमों के ऊपर नज़रें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+