वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज से मिली हार करेगी बंटाधार, पाकिस्तानी दिग्गज ने किया सावधान

salman butt on West Indies series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम गंवा बैठी। इस हार के लिए खराब बल्लेबाजी के साथ-साथ हार्दिक पंड्या की कमजोर कप्तानी को भी जमिमेदार बताया जा रहा है। एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसी बड़ी टूर्नामेंट से पहले निचली रैंकिंग वाली टीम से हार झेलना भारतीय टीम पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ सकती है। भारत को इससे बड़े मुकाबलों में नुकसान पहुंच सकता है।

जानिए सलमान बट ने क्या कहा: भारतीय टीम की हार पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने बड़ा बयान दिया है। सलमान बट के मुताबिक ये हार भारत के लिए बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में उनके आत्मविश्वास पर असर डालेगी। जिसमें एशिया कप और वर्ल्ड कप भी शामिल है। भारत को आने वाले दिनों में बड़ी टीमों के खिलाफ मैच खेलना है। ऐसे में यह हार उनके जहन में रहेगी।

West Indies series 1

आत्मविश्वास को कम करती है हार: सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रारूप क्या है या प्रतिद्वंद्वी कौन है। जीतने से टीम का अगले मुकाबले के लिए आत्मविश्वास बढ़ता है। जिस तरह जीत किसी भी टीम को आत्मविश्वास को बढ़ाती है, उसी प्रकार हार मिलने से टीम के खिलाड़ियों का मनोबल नीचे की तरफ गिरता है। भारत के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

वेस्टइंडीज को हराना मुश्किल: भारतीय टीम पिछले कुछ समय से युवाओं के साथ ही टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रहा है। इस दौरान भारत ने कई बड़ी टीमों को हराने का कारनामा किया है। लेकिन भारत के लिए वेस्टइंडीज को हराना काफी मुश्किल साबित हो रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान भारतीय प्लेयर्स पर हावी नजर आए, जो भारत के लिए चिंता का विषय है।

हो रही है टीम की आलोचना: वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के साथ ही भारतीय टीम की जमकर आलोचना की जा रही है। कई भारतीय दिग्गज टीम के रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं कुछ हार्दिक पंड्या द्वारा लिए गए फैसले से नाखुश नजर आए। बता दें कि भारत को अब अपना अगला टी-20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 18 अगस्त से खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+