Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुझे बचा लें', T20 World Cup के बीच हड़कंप! भारत में फंसे इस खिलाड़ी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मांगी मदद

T20 World Cup 2026: मैदान पर अपनी फिरकी से दिग्गजों को नचाने वाला खिलाड़ी आज खुद बेबस है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हार का गम तो था ही, लेकिन अब भारत की सरजमीं से विदा लेना भी मुश्किल हो गया है। इंटरनेशनल एयरस्पेस बंद हैं और घर लौटने की उम्मीदें धुंधली पड़ती जा रही हैं। इसी बीच, एक स्टार क्रिकेटर को फुटबॉल के 'मसीहा' क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) से 'रेस्क्यू' करने की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया?

मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति ने खेल जगत पर भी गहरा असर डाला है। वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम, जो ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी, पिछले चार दिनों से भारत में ही फंसी हुई है।

Akeal Hosein with teammates

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र का हवाई मार्ग प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे कैरेबियन खिलाड़ियों की घर वापसी रुक गई है।

'जहाज भेजें और मुझे यहां से बचा लें'

इसी बीच वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया है। अकील ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टैग करते हुए लिखा, 'इस मोड़ पर, मेरे लिए यही बेहतर है कि मैं @Cristiano (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) से कहूं कि वो जहाज भेजें और मुझे यहां से बचा लें।' अकील का यह पोस्ट उनकी हताशा और घर लौटने की तड़प को साफ बयां कर रहा है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने क्या कहा?

हालात की गंभीरता को देखते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने स्पष्ट किया है कि वे खिलाड़ियों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। CWI ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि वे ICC और टीम मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में हैं। टीम को निकालने के लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है, जो अगले 24 घंटों में भारत से उड़ान भर सकती है। हालांकि, यह सब एयर ट्रैफिक कंट्रोल की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

CWI ने फैंस को आश्वासन दिया है कि खिलाड़ी सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। फिलहाल पूरी टीम एक होटल में रुकी हुई है और एयरस्पेस खुलने का इंतजार कर रही है। खेल के मैदान से शुरू हुआ यह सफर अब कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के घेरे में फंस गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+