PSL 2024: गाबा में वेस्टइंडीज के हीरो Shamar Joseph की पाकिस्तान में एंट्री, इस टीम के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट
Shamarh Joseph, PSL 2024: युवा तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 27 साल बाद जीत दिलाकर इतिहास रच दिया। इस प्रदर्शन के बाद कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले खिलाड़ी की किस्मत खुल गई है।
पाकिस्तान सुपर लीग में जोसेफ की एंट्री
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने सोमवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) टीम पेशावर जाल्मी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, जोसेफ को गस एटकिंसन की जगह टीम में लिया है और इंग्लिश पेसर के टीम में लौटने के बाद भी वह पूरे सीजन के लिए फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे।

रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट के माध्यम से मिली जगह
एटकिंसन वर्तमान में भारत में चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अंग्रेजी टीम के साथ हैं, जो 11 मार्च को समाप्त होगी। इंग्लिश तेज गेंदबाज प्लेऑफ खेलों को छोड़कर टूर्नामेंट के सभी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। शमर ने रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट के माध्यम से ज़ालमी के लिए हस्ताक्षर किए।
17 फरवरी से शुरू होगा पीएसएल
पीएसएल का 2024 सीज़न 17 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में शुरू होगा और 18 मार्च को समाप्त होगा। टूर्नामेंट का अंतिम गेम कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले साल लाहौर कलंदर्स टूर्नामेंट का चैंपियन था।
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में, दूसरी पारी में सात विकेट लेने के बाद जोसेफ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। युवा तेज गेंदबाज ने कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को आउट किया।
वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने में 27 साल लग गए। ये कारनामा उस युवा टीम ने किया है, जिसे मैदान पर उतरने से पहले ही खारिज कर दिया गया था। वेस्टइंडीज ने गाबा में अपने प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया, और रोमांचक चौथे दिन में 8 रन से जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कमेंट्री बॉक्स में ब्रायन लारा भी भावुक हो गए।












Click it and Unblock the Notifications