वेस्टइंडीज ने खड़ी की ऑस्ट्रेलिया की खटिया, 30 साल के सबसे शर्मनाम स्कोर पर किया ऑल आउट
WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट चल रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन कंगारुओं की हेकड़ी निकल गई और शर्मनाक रिकॉर्ड भी बन गया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआत बेहद खराब रही, ओपनर बल्लेबाज सैम कॉन्सटांस ने 3 रन बनाए, उनके बाद कैमरन ग्रीन और जोस इंग्लिस का बल्ला भी नहीं चला। दोनों क्रमशः 3 और 5 रन बनाकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक विकेट गंवाए लेकिन ट्रेविस हेड क्रीज पर खड़े हो गए और विंडीज टीम के आक्रमण को झेलते हुए एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। फिफ्टी जड़ने के बाद ट्रेविस हेड भी आउट होकर चलते बने। वह 59 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे।
निचले क्रम से पैट कमिंस ने कुछ देर तक संघर्ष किया लेकिन अंततः वह भी 28 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 180 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किये, उनके अलावा शमार जोसेफ ने भी 4 विकेट अपने नाम किये।
WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 30 सालों में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में सबसे कम स्कोर का शर्मनाम आंकड़ा अपने नाम कर लिया। हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने वाली इस टीम के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। विंडीज पेसर्स के सामने कंगारुओं की एक नहीं चली।
WI vs AUS: विंडीज की बैटिंग भी बिखरी
हालांकि जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत भी बेहद खराब रही, वेस्टइंडीज ने भी दिन का खेल समाप्त होने तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स तक स्कोर 57 रन था। ब्रेंडन किंग 23 रन बनाकर नाबाद थे, उनके अलावा रोस्टन चेज 1 रन बनाकर क्रीज पर थे।












Click it and Unblock the Notifications