IPL 2025 Ahmedabad Weather: फाइनल की शाम पर मंडराया खराब मौसम का संकट, 55% बारिश की चेतावनी से फैंस बेचैन!

IPL 2025 Ahmedabad Weather: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) आज उस ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे जिसे दोनों टीमों ने अभी छूआ तक नहीं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचने की घड़ी करीब है लेकिन आसमान पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

3 जून की ये रात सिर्फ एक टीम की जीत नहीं, बल्कि मौसम से जंग भी तय करेगी। कहीं ऐसा न हो कि बारिश फैंस की खुशी में खलल डाल दे! क्योंकि इस बहुप्रतीक्षित मैच पर मौसम की अनिश्चितता का साया मंडरा रहा है।

ipl 2025 final

अहमदाबाद में होने वाले IPL फाइनल के दौरान बारिश की संभावना को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) और एक्यूवेदर (AccuWeather) दोनों ने अपने-अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं।

IMD ने अहमदाबाद सहित गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, लेकिन उन्होंने सटीक प्रतिशत नहीं बताया है। उनके अनुसार, 3 जून को अहमदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जो मैच के आयोजन के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

वहीं एक्यूवेदर ने 3 जून को अहमदाबाद में शाम 6 बजे के आसपास बारिश की संभावना 55% तक बताई है। उनके अनुसार, दिन के अलग-अलग समयों में बारिश की संभावना इस प्रकार है: दोपहर 2 बजे 15%, शाम 4 बजे - 45%, शाम 6 बजे - 55%, शाम 8 बजे - 3%, रात 10 बजे - 2% बारिश की संभावना है।

RCB vs PBKS: दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
यह एक कांटे की टक्कर वाला मैच है। कुछ दिन पहले क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने पंजाब को हराकर अपने आमने-सामने के मुक़ाबले में बराबरी कर ली है, अब दोनों टीमें 36 मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ़ 18 बार जीत दर्ज कर चुकी हैं। हालांकि, आरसीबी इस सीज़न में आमने-सामने की बढ़त 2-1 से बना चुकी है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS का प्रदर्शन
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने कुल 16 मैच खेले हैं। इस दौरान 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। अय्यर की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 62.50 रहा है। अय्यर के बतौर कप्तान बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों में 175.80 के स्ट्राइक रेट रन 603 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 97* रन रहा है।

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB का प्रदर्शन
रजत की कप्तानी में RCB ने कुल 12 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि तीन बार हार का सामना किया है। मैच में जीत का प्रतिशत 75% रहा है। बतौर कप्तान बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 142.28 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। हाईएस्ट स्कोर 64 रन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+