'खुद की पिटाई भूल गए...', बाबर आजम ने टीम इंडिया के घाव पर छिड़का नमक,कोहली से लिया इस तरह से बदला
Babar Azam on India Lost: टीम इंडिया विश्वकप 2023 का फाइनल क्या हारी, पाकिस्तानियों को मौका मिल गया उस पर तंज कसने का। विश्वकप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तानी टीम खुद अपने ही लोगों के निशाने पर है, यहां तक कि बाबर आजम को कप्तानी तक खोनी पड़ी है इसके बावजूद वो इंडिया और विराट कोहली पर तंज कसने से बाज नहीं आए।

दऱअसल जैसे ही ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराया वैसे ही बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया को इंस्टाग्राम पर बधाई दी।
बाबर ने दी ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत की बधाई
बाबर ने लिखा, 'जीत की बधाई ऑस्ट्रेलिया टीम, फाइनल में क्या जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया' उनकी इस स्टोरी को फैंस 2022 विश्वकप से जोड़कर देख रहे हैं और कह रहे हैं कि 'उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए विराट कोहली से पुराना बदला लिया है और इसी कारण वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।'
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था
गौरतलब है कि 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था और उसके बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा था कि 'बधाई इंग्लैंड टीम, आप यह जीत डिजर्व करते थे।'
बाबर ने लिया कोहली से पुराना बदला
इसी पोस्ट को लोगों ने बाबर की कल की पोस्ट से जोड़ दिया है और वो कह रहे हैं कि उसने विराट कोहली से बदला लिया है। फिलहाल टीम इंडिया या विराट कोहली किसी ने भी बाबर आजम की पोस्ट पर कोई रिएक्ट नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग बाबर आजम को जमकर कोस रहे हैं।
'पाकिस्तानी कभी भी सुधर नहीं सकते हैं'
कुछ लोगों ने कहा कि 'पाकिस्तानी कभी भी सुधर नहीं सकते हैं। इनकी टीम इतना बेकार खेली, खुद इसकी कप्तानी चली गई और इन्हीं के देश के लोग इन्हें कोस रहे हैं।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'ये बेकार लोग हैं, ये हमारे देश और देश के लोगों पर तंज कसने से बाज नहीं आते हैं। लगता है खुद की पिटाई भूल गए हैं।'
'वो कभी भी बड़ा खिलाड़ी नहीं बन पाएगा'
'शायद जितना ध्यान वो भारत और कोहली पर देते हैं उतना ही अपने खेल और खिलाड़ियों पर देते तो पाकिस्तान देश और उनके क्रिकेट की सूरत कुछ और ही होती।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'बाबर आजम वैसे तो खुद को विराट कोहली का बड़ा फैन कहता है लेकिन अंदर ही अंदर उससे बैर रखता है, इसलिए वो कभी भी बड़ा खिलाड़ी नहीं बन पाएगा।' फिलहाल बाबर आजम का कमेंट उन्हीं पर ही भारी पड़ गया है और लोग उन पर कमेंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications