World Cup 2023: 'विश्वकप में ग्लैमर का तड़का', दिग्गज क्रिकेटर की बेटी करने जा रही है TV पर डेब्यू

Grace Hayden: विश्वकप 2023 की शुरुआत आज से होने जा रही है। वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड बनाम न्यूलीजैंड के बीच होगा, चारों ओर इस मेगाइवेंट का शोर है तो वहीं महासमर का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेसी हेडन भी बनने को तैयार हैं।

World Cup 2023

आपको बता दें कि ग्रेसी इस टूर्नामेंट में टीवी होस्ट के रूप में डेब्यू करने जा रही हैं, मालूम हो ग्रेसी काफी ग्लैमरस और खुशमिजाज हैं और अपने हॉट अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

'मैं यहां आकर बहुत ज्यादा खुश हूं...'

वो पहली बार इंडिया आईपीएल के मैचों के दौरान आई थीं और तब उन्होंने यहां के कुछ मशहूर तटों की सैर की थी और कहा था कि 'इंडिया बहुत सुंदर है और यहां घूमने के बाद ही मुझे पता चला कि आखिरकार मेरे पापा के इस देश से इतना प्यार और लगाव क्यों हैं। मैं यहां आकर बहुत ज्यादा खुश हूं और मैं यहां पर बार-बार आना चाहूंगीं।'

बहुत सारे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी कमेंट्री करेंगे

आपको बता दें कि ग्रेसी हेडन उस टीवी पैनल का हिस्सा हैं, जिसमें तिन सप्रू, मयंती लैंगर, तनय तिवारी, सुरेन एस जैसे चुनिंदा नाम हैं तो वहीं इस टीवी प्रस्तोता के पैनल में आपको बहुत सारे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी कमेंट्री करते नजर आएंगे, जिसमें भारत के अलावा अन्य देशों के भी खिलाड़ी शामिल हैं।

World Cup 2023

भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से

मालूम हो कि भारत का विश्वकप में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही चेन्नई में होगा, अब देखते हैं कि टीवी प्रस्तोता के रूप में ग्रेसी अपनी टीम और भारत को कैसे चीयर करती हैं।

कहां देखें मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच का लाइव टेलिकास्ट टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 पर, स्पोर्ट्स 18 1 SD, स्पोर्ट्स 18 1HD में देख सकते हैं। तो वहीं रीजनल चैनल्स जैसे कलर्स तमिल, कलर्स बांग्ला सिनेमा, कलर्स कन्नड़ सिनेमा, कलर्स सिनेप्लेक्स भी मैच का लाइव प्रसारण करेंगे। जियो सिनेमा पर भी आप ये मैच लाइव देख सकते हैं, इस पर आपको अंग्रेजी, हिंदी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलायलम में कमेंट्री सुनाई देगी।

ये ही टीम इंडिया के खिलाड़ी :

  • रोहित शर्मा (कप्तान),
  • हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान),
  • शुभमन गिल,
  • विराट कोहली,
  • श्रेयस अय्यर,
  • केएल राहुल,
  • रवींद्र जडेजा,
  • शार्दुल ठाकुर,
  • जसप्रीत बुमराह,
  • मोहम्मद सिराज,
  • कुलदीप यादव,
  • मोहम्मद शमी,
  • आर अश्विन ,
  • ईशान किशन,
  • सूर्यकुमार यादव।

ये है ऑस्ट्रेलिया की टीम: :

  • पैट कमिंस (कप्तान),
  • स्टीव स्मिथ,
  • एलेक्स कैरी,
  • जोश इंग्लिस,
  • सीन एबॉट,
  • एश्टन एगर,
  • कैमरून ग्रीन,
  • जोश हेजलवुड,
  • ट्रैविस हेड,
  • मिचेल मार्श,
  • ग्लेन मैक्सवेल,
  • मार्कस स्टोइनिस,
  • डेविड वार्नर,
  • एडम जाम्पा और
  • मिचेल स्टार्क।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+