WC 2023, IND VS AUS: OTT पर मैच के लाइव प्रसारण ने तोड़ा रिकॉर्ड, व्यूअर्स की संख्या पहुंची 5.5 करोड़ के पार

WC 2023 FINAL Match on OTT: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप फाइनल खेला जा रहा है। हर इंडियन की दिली ख्वाहिश है कि रोहित शर्मा विश्वकप की ट्रॉफी को लिफ्ट कराए। आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

WC 2023

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और उसके विस्फोटक ओपनर शुभमन गिल मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए, हालांकि रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाया लेकिन वो भी 47 रन बनाकर चसते बने। समाचार लिखे जाने तक इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।

1,32,000 लोग इस वक्त फाइनल मैच देख रहे हैं

मोदी स्टेडियम में नरेंद्र 1,32,000 लोग इस वक्त फाइनल मैच देख रहे हैं, य़े यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है तो वहीं ओटीटी प्लेटफार्म पर इस वक्त 4.4 करोड़ यूजर्स इसको लाइव देख रहे हैं। जो अब तक बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 14 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में लाइव व्यूअर्स की संख्या 3.5 करोड़ थी। खास बात ये है कि ओटीटी प्लेटफार्मे पर मैच शुरू होने से मात्र 15 मिनट में 5.3 करोड़ यूजर्स जुड़े, जो अपने आप में बेहद खास बात है।

पूरा स्टेडियम राष्ट्रगान गा रहा था

मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों का पहले राष्ट्रगान हुआ। जिस वक्त भारत का नेशनल एंथम बज रहा था उस वक्त केवल हमारे प्लेयर्स ही नहीं बल्कि पूरा स्टेडियम राष्ट्रगान गा रहा था। कैमरे में कैद हुआ पल काफी अनमोल था। फिलहाल इस वक्त फैंस पूरे जोश में है और स्टेडियम में 'इंडिया-इंडिया' के नारे लगा रहे हैं।

आज के मैच के लिए सुरक्षा काफी कड़ी की गई है

आपको बता दें कि आज के मैच के लिए सुरक्षा काफी कड़ी की गई है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा में 6000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था

आज भारत की टीम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। टीम वो ही है जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में थी। वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था और इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक ठोका था तो वहीं मोहमम्द शमी ने इस मैच में 7 विकेट लिए थे।

ये है आज की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+