WC 2023: 'ओनली लव कहकर.....हार्दिक ने चूमा नताशा को', Liplock तस्वीर हो गई वायरल

Hardik Pandya Liplock Photo Viral : भारत के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या इन दिनों टखने की चोट से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से उनका 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने में संशय बना हुआ है। आपको बता दें कि हार्दिक को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान चोट लगी थी। वो इस वक्त बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं।

WC 2023:

फिलहाल हार्दिक की चोट ने कैप्टन रोहित शर्मा की टेंशन को बढ़ा दिया है तो वहीं फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जहां हार्दिक एक और अपनी चोट के कारण सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर वो अपने पर्नसन कारणों की वजह से भी चर्चै में बने हुए हैं। दरअसल उनकी और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हार्दिक और नताशा लिपलॉक करते दिख रहे हैं

इस फोटो में हार्दिक और नताशा एक-दूसरे को लिपलॉक करते दिख रहे हैं। ये फोटो खुद नताशा ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा है कि 'Only Love', जिस पर पांड्या ने भी रिएक्ट रेड ईमोजी के साथ किया है।

'ये परफेक्ट कपल' है

हार्दिक और नताशा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि' ये रोमांटिक कपल' है, तो किसी ने लिखा कि 'ये परफेक्ट कपल' है। तो किसी ने लिखा 'जोड़ी हो तो ऐसी।' कुल मिलाकर हार्दिक और नताशा सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से छाए हुए हैं।

फरवरी में हार्दिक-नताशा ने की थी दोबारा शादी

मालूम हो कि हार्दिक और नताशा की शादी साल 2020 में हुई थी लेकिन उस वक्त दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी लेकिन इसी साल की फरवरी में हार्दिक-नताशा ने धूमधाम से फिर से शादी की और खास बात ये है कि इस शादी में दोनों का बेटा अगस्तया भी शामिल हुआ था। साल 2020 में हार्दिक ने उस वक्त लोगों को चौंका दिया था, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने और सार्बिया गर्ल नताशा के रिलेशनशिप की जानकारी दी थी।

नताशा एक मॉडल और डांसर हैं

गौरतलब है कि मूल रूप से सर्बिया की रहने वाला नताशा एक मॉडल और डांसर हैं, वो एक शानदार बैले डांसर हैं और कई हिंदी फिल्मों में आयटम डांस भी कर चुकी हैं। उन्हें प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' के आयटम नंबर 'हमरी अटरिया 'से पहचान मिली थी।

'डीजे वाले बाबू' वाली लड़की...

इसके बाद वो 'बिग बॉस सीजन-8' में भाग लिया था लेकिन युवागण उन्हें मशहूर रैपर बादशाह के रैप गीत 'डीजे वाले बाबू' वाली गर्ल के रूप में भी पहचानते हैं। वो 'डैडी' और 'फुकरे रिटर्न्स' में भी बतौर आयटम गर्ल के रूप में दिखाई पड़ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+