'लेट्स डू इट तिबारा', अमित त्रिवेदी के गीत ने मचाया तहलका, रोहित शर्मा उठाएंगे WC का कप?

World Cup Anthem Song : विश्वकप 2023 में भारत अपने शानदार खेल के जरिए फाइनल में प्रवेश कर चुका है। हर किसी की तमन्ना है कि कप्तान रोहित शर्मा विश्वकप की ट्रॉफी उठाएं, अगर भारत फाइनल जीतता है तो इंडिया तीसरी बार विश्वविजेता बनेगी।

World Cup Anthem Song

हर भारतीय को अब विश्वकप के फाइनल का बेसब्री से इंतजार है, टीम इंडिया की जीत के लिए लोगों ने अभी से ही पूजा-पाठ प्रारंभ कर दिया है तो वहीं सिंगर और कंपोजर अमित त्रिवेदी टीम के लिए वर्ल्ड कप एंथम गीत 'लेट्स डू इट तिबारा' लेकर आए हैं, जिसमे रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

श्रीकांत और हरभजन सिंह ने वीडियो में किया एक्ट

आपको बता दें कि इस वीडियो में क्रिकेट को दो दिग्गज के.श्रीकांत और हरभजन सिंह बैट के साथ एक्ट करते दिख रहे हैं। मालूम हो श्रीकांत साल 1983 की विश्वविजेता टीम के हिस्सा थे तो वहीं हरभजन सिंह साल 2011 के विश्वविजेता टीम का पार्ट थे।

'लेट्स डू इट तिबारा' गीत ने मचाया तहलका

दोनों की कमेस्ट्री काफी टचिंग हैं और दोनों काफी फनी भी लग रहे हैं, अपने गाने के जरिए वो टीम के कैप्टन रोहित शर्मा से कह रहे हैं कि 'लेट्स डू इट तिबारा'।

'गाड़ी में चलते-चलते ये गाना बन गया...'

इसमें कोई शक नहीं कि ये गाना लोगों के अंदर जोश भर रहा है। इस बारे में बात करते हुए अमित त्रिवेदी ने कहा कि 'मेरे पास जब ये गाना आया तब मैं गोवा में था और गाड़ी में चलते-चलते ये गाना बन गया। मैं एक क्रिकेट लवर हूं इसलिए मेरे लिए ये गीत बहुत ज्यादा खास है।'

'मैं अपना बर्थडे नहीं मनाता लेकिन...'

इसी के साथ ही अमित त्रिवेदी ने ये भी कहा कि 'मैं अपना बर्थडे नहीं मनाता और ना ही पार्टी वगैरह में जाने का शौक है लेकिन मैं अपने जन्मदिन पर क्रिकेट जरूर खेलता हूं।'

'हल्ला बोल' भी कंपोज कर चुके हैं

मालूम हो कि अमित इससे पहले IPL टीम दिल्ली कैपिटल के लिए 'शोर मचा' और राजस्थान रॉयल्स के लिए 'हल्ला बोल' गीत भी बना चुके हैं।

'हमें खुशी है कि हमने सही इंसान चुना'

तो वहीं पूनावाला फिनकॉर्प और माइंडशेयर के असोसिएशन की ओर बने इस एंथम गीत के बारे में लुसिफर म्यूजिक के हेड और एक्टर प्रोड्यूसर गौरव चनाना ने कहा कि 'जब हम ये गाना बना रहे थे तभी दिमाग में अमित त्रिवेदी ही थे और हमें खुशी है कि हमने सही इंसान को इसके लिए चुना, वाकई अमित ने इस गाने को जबरदस्त रूप दिया है।

क्या रोहित शर्मा उठाएंगे विश्वकप का कप?

इसी के साथ ही गौरव चनाना ने कहा कि 'हमें पूरा भरोसा है कि इंडिया तीसरी बार विश्वविजेता जरूर बनेगी।' आपको बता दें कि विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+