भारत दौरे पर आने से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने देखे थे अश्विन के ढेर सारे वीडियो, बीवी हो गई थी परेशान
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने बताया है कि भारत रवाना होने से पहले उन्होंने घर पर रहते हुए लैपटॉप में अश्विन के ढेर सारे वीडियोज देखे थे। इससे उनकी बीवी भी परेशान हो गई थी।

भारत दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारतीय स्पिनर आर अश्विन हमेशा से एक मिस्ट्री रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अभी तक अश्विन की फिरकी से परेशान नजर आते हैं और सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भी अश्विन की बॉलिंग को खतरनाक मानते हैं और हमेशा उनसे सीखने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक गेंदबाज हैं ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन जो टीम इंडिया के लिए की मौकों पर सिरदर्द बन चुके हैं, लेकिन लियोन ने बताया है कि उन्होंने भारत दौरे पर आने से पहले अश्विन की बॉलिंग के कई फुटेज देखे थे और इससे उन्हें काफी मदद भी मिली।
अश्विन से सीखने के लिए तैयार रहते हैं लियोन
नाथन लियोन ने कहा है कि भारत रवाना होने से पहले उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी के कई वीडियोज देखे थे और ऐसा करके उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। हालांकि लियोन यह मानते हैं कि वह अपनी ताकत से भली भांति वाकिफ हैं और वह अश्विन से बहुत ही अलग गेंदबाज हैं, लेकिन वो फिर भी अश्विन से सीखने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि नाथन लियोन और आर अश्विन की कई बार तुलना की जा चुकी है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ स्पिनर होने की प्रतिष्ठा मिलती रही है।
बीवी हो गई थी परेशान
नाथन लियोन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि जब वो भारत दौरे पर आने से पहले अश्विन के वीडियोज देखते थे तो उनके पत्नी काफी परेशान हो गई थी। लियोन ने बताया कि उनकी पत्नी उन्हें पागल तक कहने लगी थी, क्योंकि मैंने घर पर रहते हुए अपनी पत्नी के बीच काफी समय लैपटॉप के साथ बिताया है। उस लैपटॉप में मैं अश्विन के वीडियोज देखता था। लियोन ने कहा कि यह खेल का हिस्सा है और सबसे अच्छी बात है कि मैं उनसे सीखना चाहता हूं।
टेस्ट क्रिकेट में बराबरी पर खड़े हैं लियोन और अश्विन
आपको बता दें कि नाथन लियोन और आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में एकदम बराबरी के दो गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दोनों गेंदबाज बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर के नाम 116 टेस्ट में 461 विकेट हैं। वहीं अश्विन के नाम 89 टेस्ट में 458 विकेट हैं। अश्विन ने नागपुर टेस्ट में ही 450 का आंकड़ा पार किया था। अश्विन ने नागपुर टेस्ट में कुल 8 विकेट लिए थे। अश्विन और जडेजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारत ने नागपुर टेस्ट एक पारी और 132 रनों से जीत लिया था।












Click it and Unblock the Notifications