Video: एलिमिनेटर मैच के बीच घुसा फैन, पुलिस ने जैसे किया बाहर उस पर विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

अब अगर दूसरे क्वालिफायर में आरसीबी की टीम जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचती है तो यह उसका तीसरा फाइनल होगा जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले सीजन के 14 साल बाद फाइनल में जगह बना पायेगी।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का एलिमिनेटर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर फैन्स को एक हाई स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंटस के बीच खेले गये इस मैच में फैन्स को खूब सारे रन देखने को मिले तो वहीं दूसरी पारी के 19वें ओवर तक मैच के विजेता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही, हालांकि अंत में आरसीबी की टीम ने एलिमिनेटर में हारने के अपने तिलिस्म को तोड़ते हुए दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है और 14 रन से जीत हासिल करने के बाद अब उसका सामना अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ फाइनल में जगह बनाने के लिये होगा।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/ScreenShot

अब अगर दूसरे क्वालिफायर में आरसीबी की टीम जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचती है तो यह उसका तीसरा फाइनल होगा जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले सीजन के 14 साल बाद फाइनल में जगह बना पायेगी। आरसीबी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटिदार के नाबाद 112 रनों की पारी के दम पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम कप्तान केएल राहुल के दम पर 19वें ओवर में मैच में बरकरार थी, हालांकि हेजलवुड ने 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और अपनी टीम को 14 रनों से जीत दिला दी।

और पढ़ें: LSG vs RCB: आईपीएल एलिमिनेटर में आरसीबी ने तोड़ा हार का सिलसिला, आखिरी ओवर के रोमांच में 14 रन से जीता

पुलिस का रिएक्शन देख हैरान हुए विराट कोहली

पुलिस का रिएक्शन देख हैरान हुए विराट कोहली

जहां 19वें ओवर में आरसीबी के लिये मैच ने जीत की ओर करवट ली तो वहीं पर इस ओवर के दौरान कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिसे देखकर विराट कोहली अपने अंदर के बच्चे को रोक नहीं पाये। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मैच के 19वें ओवर में ईडन गार्डन्स पर एलिमिनेटर का लुत्फ उठाने आया फैन मैदान पर घुस आया और विराट कोहली की तरफ भागने लगा। हालांकि वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच में ही दखल देकर फैन को कोहली तक पहुंचने से रोका और मैदान से बाहर ले गये। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने फैन को पकड़कर सीधे अपने कंधे पर उठा लिया और मैदान से बाहर ले गये।

कोहली का रिएक्शन हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फैन और पुलिसकर्मियों के बीच हुए घटनाक्रम को देखा जा सकता है। हालांकि जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो था विराट कोहली का रिएक्शन जो इस समय बाउंड्री पर खड़े फील्डिंग कर रहे थे। विराट कोहली पुलिस कर्मियों के रिएक्शन को देखकर हैरान हो गये और उन्होंने पुलिस वालों की तरफ से उठाये गये कदमों को अपने अंदाज में मिमिक किया। सोशल मीडिया पर फैन्स को विराट कोहली का यह फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। कोहली इस दौरान जमीन पर पैर मारकर हंसते हुए नजर नजर आ रहे हैं।

अगली ही गेंद पर गिरा राहुल का विकेट

अगली ही गेंद पर गिरा राहुल का विकेट

गौरतलब है कि फैन की इस दखलंदाजी के बाद ही जोश हेजलवुड ने पहले केएल राहुल का विकेट अपने नाम किया तो वहीं पर अगली ही गेंद पर क्रुणाल पांड्या का विकेट चटका दिया। जोश हेजलवुड ने इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिये और 2 विकेट चटकाये जिसके चलते लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिये 24 रन की दरकार रही और वो सिर्फ 9 रन ही बना सकी। अब आरसीबी की टीम को क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है जहां पर वो अपना पहला खिताब हासिल करने के लिये जीत की ओर देखती नजर आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+