VIDEO: आज ही के दिन लसिथ मलिंगा ने लिए थे 4 गेंदों पर 4 विकेट, करियर में ली हैं सर्वाधिक इंटरनेशनल हैट्रिक
Lasith Malinga 4 wickets in 4 balls: लसिथ मलिंगा ने आज ही के दिन 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर बल्लेबाजों को हिला दिया था। उन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर ये कारनाम दोहराया।

On This Day: लसिथ मलिंगा ने 2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जो किया वह खेल के इतिहास के सबसे महान कारनामों में एक के तौर पर दर्ज है। उन्होंने सुपर आठ मुकाबलों के एक मैच में साउथ अफ्रीका के चार बल्लेबाजों को चार गेंदों के अंदर आउट करके सबको शॉक कर दिया था। इससे पहले तक मैच एकतरफा हो चुका था क्योंकि 210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 5 विकेट पर 206 रन बना चुकी थी और कई ओवर बाकी पड़े थे।
लसिथ मलिंगा के 4 गेंदों पर 4 विकेट-
मलिंगा ने फिर मैच का 45वां ओवर किया जिसकी पांचवी गेंद पर शॉन पोलक को 13, एंड्रूय हॉल को जीरो पर चलता कर दिया। फिर मलिंगा अपना अगला ओवर लेकर आए जहां पहली ही गेंद पर जैक कालिस को आउट करके हैट्रिक पूरी की और खेल को पूरी तरह खोल दिया क्योंकि कालिस 86 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद मखाया नतिनी को पहली ही गेंद पर बोल्ड करके मलिंगा ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट हासिल कर लिए।
मलिंगा के चार गेंदों पर चार विकेट का वीडियो (Lasith Malinga 4 balls 4 wickets video)
मलिंका इससे पहले मैच में बढ़िया तरह से पिट रहे थे लेकिन अंत में उन्होंने 9.2 ओवर में 54 रन देकर 4 विकेट का आंकड़ा हासिल किया। हालांकि साउथ अफ्रीका वह मैच एक विकेट से जीता लेकिन मलिंका के इस कमाल को आज भी याद किया जाता है। जब भी 28 मार्च की बात होती है तो क्रिकेट में मलिंगा के प्रदर्शन पर ध्यान जाता है।
मलिंगा ने ऐसा ही एक प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 सितंबर 2019 को भी किया। उस टी20 मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों पर दूसरी बार चार विकेट लिए। तब वे कप्तान भी थे। तब मलिंगा की बॉलिंग श्रीलंका को 37 रन से जीत दर्ज कराने में कामयाब रही थी।
लसिथ मलिंगा के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल हैट्रिक हैं। उन्होंने पांच बार ऐसा किया है। वसीम अकरम ने चार हैट्रिक ली हैं। कुलदीप यादव ने दो हैट्रिक ली हैं। इसके बाद सभी गेंदबाजों ने टॉप-10 में 2 ही हैट्रिक ली हैं।












Click it and Unblock the Notifications