विदाई के दौरान छोटी बहन को गले लगाकर खूब रोए वानिंदु हसरंगा, Video देख इमोशनल हुए फैंस
एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है, जिसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) इन दिनों हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि वह टूर्नामेंट मिस भी कर सकते हैं। इस बीच हसरंगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी बहन की शादी के दौरान रोते हुए देखा जा सकता है।
बहन की शादी में रोते नजर आए वानिंदु हसरंगा
दरअसल, सोशल मीडिया पर मुफद्दल वोहरा (Mufaddal Vohra) नाम के ट्विटर (X) यूजर के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गये वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वानिंदु हसरंगा अपनी बहन की विदाई के दौरान रोते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हसरंगा का इमोशनल वीडियो
वानिंदु हसरंगा के इस भावुक करने वाले वीडियो को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये वीडियो कब का है। वहीं दूसरी ओर क्रिकेट की बात करें तो वानिंदु हसरंगा को हाल ही में एलपीएल (LPL) के दौरान शानदार फॉर्म में देखा गया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 279 रन और 19 विकेट के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन जांघ में खिंचाव के कारण एलपीएल फाइनल से चूक गए थे।
इधर, एशिया कप 2023 के आगाज से पहले श्रीलंकाई टीम में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। 30 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका के दो क्रिकेटर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अविष्का फर्नांडो और सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से निगरानी में हैं।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, अविष्का फर्नांडो और कुसल परेरा दोनों को एशिया कप टीम में चुना जाना तय था, लेकिन उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे कब कोविड-19 से उबरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications