Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले श्रीलंकाई टीम की बढ़ी मुश्किलें, कोरोना पॉजिटिव निकले दो खिलाड़ी
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के आगाज से पहले कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। 30 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका के दो क्रिकेटर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अविष्का फर्नांडो और सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से निगरानी में हैं।
टीम की घोषणा पहले दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
दरअसल, श्रीलंका जल्द ही कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा करने वाला है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, अविष्का फर्नांडो और कुसल परेरा दोनों को एशिया कप टीम में चुना जाना तय था, लेकिन उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे कब कोविड-19 से उबरते हैं।

एलपीएल के दौरान संक्रमण की चपेट में आने की आशंका
दोनों खिलाड़ियों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर उनका टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फर्नांडो और परेरा, एलपीएल (LPL) के अंतिम चरण के दौरान वायरस की चपेट में आ गए होंगे। जोकि 20 अगस्त को समाप्त हुआ है।
अविष्का फर्नांडो ने साल की शुरुआत से ही एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई लंका प्रीमियर लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। फर्नांडो ने 10 मैचों में 244 रन बनाए और टी20 टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
श्रीलंका और अफगानिस्तान ने अभी तक नहीं किया टीम का ऐलान
दूसरी ओर आक्रामक सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा चोटों और सामान्य फॉर्म के कारण जनवरी 2021 से नहीं खेले हैं। उन्होंने एलपीएल 2023 सीजन में कदम रखा और सिर्फ 8 मैचों में 210 रन बनाए। श्रीलंका और अफगानिस्तान ही ऐसी दो टीमें हैं जिन्होंने एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है।
श्रीलंका अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों- वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) और दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) की चोटों से भी चिंतित है। वानिंदु हसरंगा, जो एलपीएल में 279 रन और 19 विकेट के साथ असाधारण खिलाड़ी थे, जांघ में खिंचाव के कारण एलपीएल फाइनल से चूक गए थे।
दुष्मंथा चमीरा पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा
श्रीलंका के प्रमुख तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा पर पूरे एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। चमीरा ने एलपीएल खेला लेकिन टी20 टूर्नामेंट के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। श्रीलंका 31 अगस्त को कोलंबो में बांग्लादेश से और 5 सितंबर को लाहौर में अफगानिस्तान से खेलेगा।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications