Glenn McGrath: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के घर में छिपे थे जहरीले सांप, रेस्क्यू Video देख उड़ जाएंगे होश
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन अभी उनके पास अपने फैंस के लिए बहुत कुछ है। इस बार उनका शानदार प्रदर्शन गेंदबाजी में नहीं बल्कि सांप पकड़ने के मामले में देखने को मिला। मैक्ग्रा का सांप पकड़ने का ये खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर में सांप पकड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैक्ग्रा कैसे एक स्टिक की मदद से सांपों को पकड़ रहे हैं। इससे ये तो स्पष्ट हो जाता है कि सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि मैक्ग्रा सभी कलाओं में माहिर हैं।

वीडियो में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को कथित तौर पर कोस्टल कार्पेट पायथन (Coastal Carpet Pythons) को पकड़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है। सांप को पकड़ने की कोशिश में वह एक पोछा लगाने वाली स्टिक उपयोग करते हैं।
मैक्ग्रा ने सांप को पकड़कर घर से बाहर फेंका
सांप पकड़ते समय मैक्ग्रा को शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करने के बाद अंततः सफलता मिल जाती है। और फिर वह सांप पर अच्छी पकड़ बना लेते हैं और धीरे-धीरे उसे अपने घर के बाहर ले जाते हैं। पोस्ट के कैप्शन में मैकग्राथ ने खुलासा किया कि यह उन तीन सांपों में से एक था जो उनके घर के अंदर पाए गए थे।
ग्लेन मैक्ग्रा का क्रिकेट करियर
ग्लेन मैक्ग्रा को खेल के अब तक के सबसे महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है। अपने प्रमुख वर्षों के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अजेय रहे और उन्होंने अपने करियर में 563 टेस्ट विकेट हासिल किए। उनके नाम 900 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय विकेट हैं। मैक्ग्रा ने 2007 में टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। वह उन कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 1999-2007 तक लगातार तीन एकदिवसीय विश्व कप जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications