Snake Enters Field: मैच के दौरान मैदान में घुस आया खतरनाक सांप, बाल-बाल बचा ये खिलाड़ी, देखें खौफनाक Video
Snake Enters In Field During LPL 2023: श्रीलंका में चल रही लंका प्रीमियर लीग 2023 के 15वें मुकाबले में जाफना किंग्स और बी लव कैंडी के बीच रोचक मुकाबला खेला गया। इस दौरान अचानक मैदान पर बिन बुलाए खतरनाक मेहमान की एंट्री ने खिलाड़ियों को भयभीत कर दिया। लाइव मैच के दौरान मैदान पर एक जहरीला सांप रेंगता नजर आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, यहां सांप निकलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 1 अगस्त को खेले गए मैच में भी सांप की एंट्री से हड़कंप मच गया था, लेकिन 11 अगस्त के दौरान एक बड़ी घटना हो सकती थी, क्योंकि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जिस वक्त सांप मैदान पर रेंग रहा था, उस दौरान इसुरु उदाना वहीं फील्डिंग पर लगे हुए थे।

जिस जगह पर इसुरू उदाना फील्डिंग कर रहे है थे, उनके ठीक पीछे सांप था। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से खिलाड़ी पीछे की ओर बढ़ रहा है, और उनके बिल्कुल पीछे सांप रेंगता हुआ जा रहा है, हालांकि, गनीमत ये रही कि सांप के ऊपर पैर रखने से पहले उनकी नजर उसपर पड़ गई। इसके बाद सांप दूसरी दिशा में चला गया।
दरअसल, जब खिलाड़ियों ने सांप को मैदान पर रेंगते हुए देखा, तो उन्होंने तुरंत फील्ड अधिकारियों को सतर्क कर दिया। इसके बाद सांप को मैदान से बाहर निकाल दिया गया। मैदान पर सांप का निकला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। हालांकि, मैदान पर किसी बिन बुलाए मेहमान की ये पहली एंट्री नहीं है। इससे पहले कई दफा इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
हाल ही में कनाडाई फुटबॉल टीम सस्केचेवान रफराइडर्स (Saskatchewan Roughriders) और ओटावा रेडब्लैक्स (Ottawa Redblacks) के बीच मुकाबले के दौरान अचानक एक भेड़ मैदान पर आ गई, हालांकि, भेड़ तो इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती तो ऐसे में दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भेड़ फुटबॉल मैदान पर दौड़ लगा रही है, और कुछ लोग उसे भगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन दर्शक इस दृश्य का आनंद ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications