IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने ऋतुराज को लगाया गले, ईशान किशन ने शुभमन गिल का जमकर उड़ाया मजाक, देखें Video

India vs West Indies ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नई वनडे किट में फोटोशूट कराया, जिसका वीडियो अब बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज का पहला वनडे गुरुवार को बाराबडोस में खेला जाएगा।

दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को छोड़कर लगभग सभी सदस्य वीडियो क्लिप में अलग-अलग पोज़ बनाते हुए या कैमरे के सामने कुछ बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं। उप-कप्तान हार्दिक पंड्या को इस मौके पर ऋतुराज गायकवाड़ को गले लगाते देखा गया, जो एशिया खेलों में भारत का नेतृत्व करेंगे।

India vs West Indies ODI Series

हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल की बॉन्डिंग से तो सभी वाकिफ हैं, दोनों जब भी मिलते हैं, तो मोज-मस्ती होना लगभग तय है। यहां भी दोनों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली, जोकि कैमरे के सामने उनके भावों को देखकर पता चल रही है।

युजवेंद्र चहल वीडियो में ब्लू ड्रेस में वापस आकर खुश दिख रहे हैं। चहल ने जनवरी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेला और 14 मैचों में 20.57 की औसत से 21 विकेट लिए।यह सीरीज विश्व कप से पहले लेग स्पिनर के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी होगी क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया है। इसके अलावा मुकेश कुमार को भी वनडे मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: मोहम्मद सिराज नहीं, बल्कि जहीर खान चाहते थे इस खिलाड़ी को मिले प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 27 जुलाई: पहला वनडे, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
  • 29 जुलाई: दूसरा वनडे, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
  • 1 अगस्त: तीसरा वनडे, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+