Asia Cup के महासंग्राम से पहले इस खिलाड़ी की तैयारी ने किया हैरान, अंगारों पर चलने का Video हुआ वायरल
Asia Cup 2023: एशिया कप की शुरुआत में अब बहुत ही कम समय बाकी है, टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस महासंग्राम में शामिल होने वाली टीमों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इस बीच बांग्लादेश के खिलाड़ी मोहम्मद नईम की तैयारी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।
दरअसल, एशिया कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, जिसमें 30 अगस्त को पाकिस्तान का मुकाबला नेपाल से होगा। प्रतिष्ठित कॉन्टिनेंटल कप से पहले कई टीमों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। हालांकि, बांग्लादेश के मोहम्मद नईम ने अपने ट्रेनिंग लेवल को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मोहम्मद नईम को तैयारी के दौरान आग पर चलते देखा जा सकता था। वायरल क्लिप में नईम अपने माइंड ट्रेनर की मौजूदगी में फुटबॉल के मैदान पर जलते कोयले पर चलते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई, जहां उन्होंने एशिया कप की तैयारी के लिए नईम की अजीब रणनीति के लिए उनकी आलोचना की है।
एशिया कप के तहत ग्रुप स्टेज मुकाबले में बांग्लादेश 31 अगस्त को श्रीलंका से भिड़ेगा। टाइगर्स को एशिया कप के ग्रुप बी में रखा गया है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें शामिल लेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल को रखा गया है, जबकि, ग्रुप-बी में बांग्लादेश अफगानिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है। टूर्नामेंट दो स्टेज में खेला जाएगा, जिसमें ग्रुप स्टेज और सुपर-4 स्टेज शामिल है।
एशिया कप के तहत इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल (Hybrid model) के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications