World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम में होंगे ये खिलाड़ी! शिखर धवन की वापसी, दिग्गज ने किया ऐलान

Wasim Jaffer pick Indian squad: भारतीय टीम इस साल अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है। इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को फेवरेट माना जा रहा है। भारत ने पिछली बार अपने सरजमीं पर साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप खेला था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत को साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में जीत मिली थी। भारत 12 साल बाद एक बार फिर वहीं कारानामा दोहराना चाहेगा।

10 से 12 वनडे खेलने का मौका: वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास अधिक वनडे मैच खेलने के लिए नहीं है। वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत अधिक से अधिक 10 या 12 वनडे मैच ही खेल सकेगा। जिसकी शुरुआत 27 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है। भारत की कोशिश इन मुकाबलों के जरिए वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन की तलाश को पूरी करने की होगी।

ODI World Cup 1

वसीम जाफर ने चुनी टीम: पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस साल होने वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। इस टीम में उन्होंने कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसकी उम्मीद फैंस को भी नहीं थी। वसीम जाफर अपनी टीम में युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को नहीं रखा है।

शिखर धवन पर जताया भरोसा: वसीम जाफर ने वर्ल्ड कप के लिए टीम में शिखर धवन को चुना है। उन्होंने धवन को बैकअप ओपनर के रूप में टीम में जगह दी है। वहीं विकेटकीपर में संजू सैमसन को शामिल किया है। इसके अलावा अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह दी गई है। हैरानी की बात ये है कि जाफर ने अपनी टीम में सबसे काबिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को नहीं रखा है।

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/वाशिंगटन सुंदर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+