‘लोल’: वनडे से संन्यास वापसी के बाद बेन स्टोक्स के 3 शब्दों के रिएक्शन से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) के लिए अपने खिताब की रक्षा के लिए इंग्लैंड टीम ने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को अपनी टीम में लिया है। स्टोक्स ने बुधवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास से वापस लौटने का फैसला किया है।
सीनियर ऑलराउंडर ने पिछले साल 50 ओवर के प्रारूप को अलविदा कह दिया था और टेस्ट व टी20 में ही अपनी भूमिका को अंजाम देने के फैसला किया था।

स्टोक्स ने पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वे बड़े मंच के खिलाड़ी हैं जिन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी जबरदस्त रोल अदा किया था।
अब उसी टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले स्टोक्स को चार मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड की टीम सितंबर में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। बुधवार को इंटरनेट पर धूम मचाते हुए, स्टोक्स ने तीन अक्षरों के साथ अपनी वापसी पर प्रतिक्रिया भी दे दी।
इस प्रतिक्रिया को ट्वीट के रूप में यहां देखा जा सकता है। ये ट्वीट खेल के प्रशंसकों और फॉलोअर्स के बीच तुरंत हिट हो गया है। बता दें, पिछले साल अपने वनडे संन्यास की घोषणा करते समय, स्टोक्स ने माना था कि वे तीन फॉर्मेट नहीं खेल पाएंगे।
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या को एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रन बनाने होंगे, पार्थिव पटेल ने दी सलाह
फिटनेस के लिहाज से लिए गए इस फैसले में स्टोक्स के ऑलराउंडर किरदार को समझा जा सकता है। लेकिन अब लंबे समय तक घुटने की चोट के बावजूद उन्होंने फिर से वनडे में वापसी की ऐलान करके चौंकाया है। लगता है स्टोक्स का ये फैसला वर्ल्ड कप के लिए ही है। देखना होगा उसके बाद वे इस फॉर्मेट में लगातार खेलते हैं या नहीं।
इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ चार वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगा। T20I सीरीज का पहला मैच 30 अगस्त को रिवरसाइड ग्राउंड के चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के ही खिलाफ खेलना है। 5 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले के साथ वर्ल्ड कप का भी शुभारंभ हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications