'दुनिया चांद पर पहुंच गई है, लेकिन...,' पाकिस्तानी फैन की इस बात पर घूमा वसीम अकरम का दिमाग, जमकर लगाई लताड़
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, अकरम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां कई मौकों पर वे अपने ही देश के फैंस को उनकी अजीब हरकत पर लताड़ लगाते नजर आते हैं, ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही। वसीम अकरम वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां वे अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं को भी पूरा कर रहे हैं।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अकरम की तस्वीर पर गलत कमेंट करके उनका माथा घुमा दिया। हाल ही में अकरम ने ऑस्ट्रेलिया में सुबह की सैर के दौरान एक तस्वीर पोस्ट की थी, लेकिन यूजर को पूरी तस्वीर में सिर्फ अकरम के बगल के बाल ही नजर आए, और उसने वकायदा कमेंट करके बाल काटने की सलाह तक दे डाली, और अजीब से इमोजी भी शेयर कर दिए।

पूर्व दिग्गज ने भी कमेंट पढ़ने के बाद पाकिस्तानी यूजर को सबक सिखाने का मन बना लिया। फैंस के इस कमेंट पर अकरम ने जवाब देते हुए लिखा, 'दुनिया चांद पर पहुंच गई है, लेकिन मेरे देश के कुछ मूर्ख लोग आर्मपिट हेयर की बात कर रहे हैं। यह चीज हमें दर्शाती है कि हम अब कहां हैं और हमारी संस्कृति कितनी हैरान करने वाली है। सच में अविश्वसनीय।'
Wasim Akram is giving reality check to Pakistanis on Instagram 😭🤣 pic.twitter.com/7Ob8k8u7JU
— Sir BoiesX 🕯 (@BoiesX45) January 7, 2024
दरअसल, वसीम अकरम मौज-मस्ती करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान सीरीज के दौरान भी उन्होंने इंग्लिश कमेंटटर के साथ जमकर मस्ती की, जिसका वीडियो अब काफी पसंद किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में अकरम का 'फखर' नाम का उच्चारण करने में कठिनाई पर ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर के साथ मजेदार बातचीत करते देखा जा सकता है। अकरम ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। अकरम ने कमेंट्री बॉक्स में अपने कार्यकाल के दौरान खूब मौज-मस्ती की।












Click it and Unblock the Notifications