World Cup 2023: वसीम अकरम ने बताया जसप्रीत बुमराह के कहर से बचने का तरीका, उपाय जानकर रह जाएंगे हैरान
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी का कहर लगातार जारी है। बुमराह जिस अंदाज से गेंदबाजी कर रहे हैं, उस हिसाब से भारत से भिड़ने वाली प्रत्येक आगामी टीम उनका तोड़ खोज रही होगी, ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इसका उपाय खोज लिया है, और टीमों को एक मजेदार सुझाव दिया है।
दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जोकि दबाव में महत्वपूर्ण विकेट लेने के साथ किफायती गेंदबाजी भी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शुरुआती स्पैल में बुमराह ने अपनी इनस्विंगिंग गेंदों से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि उन्होंने पारी की शुरुआत में डेविड मालन और जो रूट का विकेट लिया।

भारत की जीत के बाद अकरम ने पाकिस्तान स्पोर्ट्स चैनल ए स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक शो में बुमराह की प्रशंसा की और कहा कि, 'यदि आप जसप्रीत बुमराह को रोकना चाहते हैं तो उनके जूते चुरा लें। जब आप गेंद को दाईं ओर से लाते हैं, तो गेंद अंदर आ रही है।' और गेंद जब अंदर से बाहर आएगी तो बल्लेबाज बीट होगा।'
अकरम ने यहां तक कहा कि नई गेंद से बुमराह के पास अपने खेल के दिनों की तुलना में बेहतर नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि, 'जब मैं दाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट स्विंग करता था, तो मैं गेंद को इसी तरह पकड़ता था और कलाई पर मारता था। इसलिए गेंद अंदर आएगी और बाहर जाएगी। लेकिन नई गेंद पर बुमराह का नियंत्रण निश्चित रूप से मुझसे बेहतर है।'
अंकतालिका में पहले स्थान पर है टीम इंडिया
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने छठे मैच में बड़ी जीत के साथ अंक तालिका में नंबर एक का ताज फिर से हासिल कर लिया है। भारत ने छह में से सभी मैचों में जीत दर्ज कर 12 अंक अर्जित करप लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका 10 अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया भी इतने अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications