'काश तू अभी मेरे सामने होता', फैन ने शाहीन अफरीदी को लेकर कही ऐसी बात, भड़क गए वसीम अकरम- VIDEO
एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के करीब जाकर हार गई। उनको रविवार को इंग्लैंड ने हरा दिया और एक अच्छा रोमांचक मैच पाकिस्तान की गेंदबाजी की वाह-वाही के साथ समाप्त हो गया। जिस तरह से पाक ने 137 रनों का बचाव किया वह काबिलेतारीफ था लेकिन बेन स्टोक्स ने धैर्य के साथ मैच जिताने वाली पारी खेली और कम स्कोर पाकिस्तान के लिए मैच का सबसे बड़ा नुकसान साबित हुआ। हालांकि शाहीन अफरीदी की चोट भी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

चोटिल होने के बावजूद 16वां ओवर फेंकने के लिए आए
शाहीन चोटिल होने के बावजूद 16वां ओवर फेंकने के लिए आए लेकिन इसको पूरा नहीं कर सके। पहली गेंद फेंकने के साथ ही वे पूरी तरह से संघर्ष कर रहे थे। कई लोगों को लगता है वह क्षण ही मैच को पलटने वाला साबित हुआ क्योंकि पार्ट टाइमर इफ्तिकार अहमद को ओवर डालना पड़ा जिस पर 5 गेंदों ने 13 रन दे दिए। इंग्लैंड एक ओवर शेष रहते टारगेट को हासिल करने में सफल रहा।
Recommended Video

ट्विटर पर शाहीन अफरीदी को लेकर बुरा-भला कह दिया
इसी बात पर एक फैन भड़क उठा और उसने ट्विटर पर शाहीन अफरीदी को लेकर बुरा-भला कह दिया जिसके बाद लाइव टीवी पर वसीम अकरम ने उसको लताड़ दिया। अकरम काफी गुस्से में थे और बहुत ही आक्रामक अंदाज में भी दिखे। वे उस बंदे को सबक सिखाने के लिए तैयार थे। फैन के कमेंट को देखकर अकरम ने ए स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि काश ये बंदा अभी उनके सामने होता तो वह सबक सिखाते क्योंकि ये अपने ही देश के खिलाड़ी के साथ की गई बदतमीजी है।
अकरम ने कहा, ये लड़का, ये जा आपका सवाल है ना, आपने बदतमीजी की है। अगर तुम्हे तमीज नहीं है ना छोटे बड़े की...अपने प्लेयर के साथ तुम बदतमीजी कर रहे हो। कोई शर्म नहीं, कोई हया नहीं। देखों इसने शाहीन अफरीदी के बारे में क्या कहा है। काश तू मेरे सामने होता।
'काश तू अभी मेरे सामने होता'
यह ट्वीट उर्दू में किया गया था जिसका इंग्लिश में मोटा-मोटा अनुवाद इस तरह से बताया जा रहा है, शाहीन तुम भाग गए, तुम्हे पांच और गेंद फेंकनी थी लेकिन तुम मैदान से भाग गए। इससे बड़ा और क्या मैच हो सकता है। इससे तो अच्छा होता तुम्हारी बॉडी मैदान से बाहर जाती।
शाहीन को अब दो हफ्ते के लिए रेस्ट देने के लिए बोला गया है और इंग्लैंड टेस्ट के लिए उनकी भागीदारी अब रिहैब पर निर्भर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications