IND vs NZ: भारतीय टीम में अगले दो टेस्ट मैचों के लिए बड़ा बदलाव, गाबा टेस्ट के स्टार की हुई वापसी

IND vs NZ: भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में पराजित करते हुए न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को अब अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज जीतने का प्रयास करना होगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में परिवर्तन हुआ है।

भारतीय टीम में एक ऑल राउंडर की वापसी होने की खबरें सामने आ रही हैं। पुणे में अगला टेस्ट मैच खेला जाना है। बताया जा रहा है कि टीम का चयन हो गया है, इसमें ऑस्ट्रेलिया के गाबा में टीम इंडिया के हीरो रहे ऑल राउंडर को शामिल कर लिया गया है।

ind vs nz

गाबा में भारत के लिए धांसू प्रदर्शन करने वाले वॉशिंगटन सुंदर को टीम में लाया गया है। सुंदर ने रणजी ट्रॉफी में अपनी बैटिंग से प्रभाव छोड़ा है। उनकी गेंदबाजी भी शानदार है। एक स्पिन ऑल राउंडर को टीम में शामिल करने का फैसला सही माना जा सकता है।

साल 2020/21 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सुंदर ने गाबा में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उस दौरान उन्होंने 3 विकेट झटके। भारतीय टीम को उन्होंने मुश्किल से निकाला भी था। शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की और 62 रन बनाए।

जहाँ तक रेड बॉल क्रिकेट की बात है, तो भारत के लिए सुंदर ने अब तक इस प्रारूप में कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 6 विकेट अपने नाम किये हैं। बल्लेबाजी की बात करें, तो उन्होंने 265 रन बनाए हैं। तीन अर्धशतकों में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रन है।

पुणे में रैंक टर्नर पिच देखने को मिल सकती है। ऐसे में टीम इंडिया में तीन स्पिन ऑल राउंडर शामिल करने के इरादे से वॉशिंगटन सुंदर को टीम में लाने की रणनीति बनाई गई है। सुंदर अभी रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं और शतक भी जमाया है। ऐसे में उनको ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत नहीं होगी।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+